फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Development of the city is everyone's responsibility, exploitation will not be tolerated

Bareilly News: शहर का विकास सभी की जिम्मेदारी पर शोषण को नहीं करेंगे बर्दाश्त

Sun, 19 Apr 2026 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Development of the city is everyone's responsibility, exploitation will not be tolerated
बरेली। शहर का विकास सभी की जिम्मेदारी हैं। इसमें आ रही बाधा को मिलकर ही दूर किया जा सकता है। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमर उजाला कार्यालय में शनिवार को नगर निगम के अधिकारी के साथ हुए संवाद में कोहाडापीर-नैनीताल रोड के व्यापारियों ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर निगम के अफसर ने कहा कि रोड चाैड़ीकरण के बाद वहां पर जाम से मुक्ति मिलेगी। प्राॅपर्टी की कीमत भी बढ़ेगी। किसी की निजी भूमि को नहीं छुआ जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम वर्ष 1920 के नक्शे को आधार बनाकर पैमाइश कर रहा है, जबकि उसके बाद बने नक्शों को नजरअंदाज किया जा रहा है। नैनीताल रोड पर कई महंगे फ्लैट बने हैं। बीडीए से नक्शे पास होने के बावजूद उनपर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। व्यापारी शरद अग्रवाल ने कहा कि कहीं 18 तो कहीं 28 मीटर पर निशान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी जीबी गुप्ता ने कहा कि उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद नोटिस चस्पा कर दिया गया है। व्यापारियों के कहा कि हम शहर के विकास के लिए तैयार हैं। हम अपनी जमीन भी देंगे, लेकिन निगम को उसके लिए मुआवजा देना चाहिए। व्यापारी राज कुमार मेहरोत्रा ने कहा कि निगम ने कुछ दिन पहले निशान लगाए थे। बाद में दोबारा नपाई करके दूसरे निशान लगा दिए। इसका क्या मतलब है?

व्यापारियों ने कहा कि कुछ भवन 50 से 80 साल पुराने हैं। नीचे दुकान व ऊपर आवास बने हैं। निगम की कार्रवाई के दौरान उनकी नींव हिल जा रही है। कई मकानों में दरारें आ गई हैं। कुछ हिस्से की वजह से पूरी इमारत को नुकसान हो रहा है। संवाद के दौरान सुनील कुमार मित्तल, मनोज कपूर, दिनेश चंद्र सक्सेना, सुधीर महान, एलएन गर्ग, सुरेंद्र, मोहित कुमार अग्रवाल, संदीप सक्सेना, शरद जायसवाल, अनिल कुमार, सुधीर प्रकाश गुप्ता, अक्षय गुप्ता, कौशल मौर्य, देवेंद्र गुप्ता, नरेश कुमार, वैभव रोहतगी, ज्ञानेंद्र गुप्ता, सुनीता अनुज ठाकुर, कोमल रोहतगी, आकाश गुप्ता, उमेश गुप्ता, कमल, पंकज सक्सेना, राज जी कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed