{"_id":"5e2706b28ebc3e4b403b27c1","slug":"developement-bareilly-news-bly3928587158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष चंद्र बोस के नाम से जाना जाएगा अब हथौड़ा चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष चंद्र बोस के नाम से जाना जाएगा अब हथौड़ा चौराहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शहर के हथौड़ा चौराहे का चौड़ीकरण करने के साथ ही रोटरी बनाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। मंगलवार को रोटरी के बीच में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई। इसका अनावरण 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत हथौड़ा चौराहे का चौड़ीकरण कर रोटरी बनाकर सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया गया था। चौराहे पर रोटरी बनने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। नेताजी की आदमकद प्रतिमा को राजस्थान के जयपुर से मंगाया गया है, जोकि संगमरमर की है। 6 फीट ऊंची और 8 क्विंटल भारी इस प्रतिमा को जेसीबी से उठाकर रोटरी पर रखवाया गया। प्रतिमा का चेहरा शहर की ओर रखा गया है। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि 12 डायमीटर की रोटरी के सौंदर्यीकरण के लिए स्टील की रेलिंग लगाने के साथ ही लाइटिंग, फुलवारी और कारपेट घास बिछाने का काम कराया जा रहा है, जोकि 23 से पहले पूरा करा लिया जाएगा। 23 जनवरी को प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11:00 बजे रोटरी का लोकार्पण और नेताजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस चौराहे को अब नेताजी के नाम से जाना जाएगा।