{"_id":"5e1a20ff8ebc3e87dd3c996a","slug":"developement-bareilly-news-bly391598585","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए अफसर जागे, सर्दी कम होते ही बनेगी मैकेनियर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए अफसर जागे, सर्दी कम होते ही बनेगी मैकेनियर रोड
विज्ञापन
- माधोबाड़ी चौराहे से धर्मकांटा तक रोड बनाने के लिए करीब दो साल पहले तीन करोड़ में हुआ था ठेका
- पहले सीवर खुदाई का बनाया बहाना, अब हॉटमिक्स लेयर बिछाने को तापमान बढ़ने का हो रहा इंतजार
बरेली। बीडीए अफसरों ने बदहाल मैकेनियर रोड की सुधि ले ली है। सड़क के गड्ढे भरने के बाद अब अफसरों का दावा है कि सर्दी कम होने के बाद सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। सर्दी की वजह से अभी हॉटमिक्स की परत बिछाना संभव नहीं है इसलिए तापमान बढ़ने का इंतजार किया जा रहा है।
मैकेनियर रोड का माधोबाड़ी चौराहे से धर्मकांटा चौराहे तक का हिस्सा करीब दो साल से बदहाल है। बीडीए ने वर्ष 2017-18 में एक कांट्रेक्टर को तीन करोड़ में इस सड़क के चौड़ीकरण का ठेका दिया था। मगर ठेकेदार सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए पत्थर बिछाने के बाद गायब हो गया। बीच में नगर निगम ने भी महिला शरणालय के पास सीवर लाइन खोदकर डाल दी। इससे यहां लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया। इससे निर्माणाधीन रोड और ज्यादा बदहाल हो गई। हादसे भी होने शुरू हो गए। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी इस रोड पर गिरकर चोटिल हुए लेकिन बीडीए अफसर नहीं जागे। वहीं, ठेकेदार काम शुरू करने के लिए कभी सीवर खुदाई तो कभी कोई अन्य बहाना बनाता रहा। पिछले दिनों बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल की आपत्ति के बाद नगर निगम ने यहां की सीवर लाइन ठीक करा दी। इसके बाद गड्ढे भी मिट्टी और बजरी से भर दिए गए। अब यहां हॉटमिक्स की परत बिछाई जानी है। बीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि इस समय तापमान काफी कम है, इसलिए कोलतार सही से नहीं चिपकेगा। मौसम ठीक होते ही रोड दुरुस्त करा दी जाएगी।