{"_id":"5e010f788ebc3e87d87eb981","slug":"developement-bareilly-news-bly389173077","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ से बनेगी सांसद के गांव की टूटी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ करोड़ से बनेगी सांसद के गांव की टूटी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम की फटकार के बाद पीडब्ल्यूडी ने तैयार की डीपीआर
पोल शिफ्टिंग के लिए पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों से मांगा एस्टीमेट
बरेली। सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गांव की 5.50 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी करीब आठ करोड़ रुपये खर्च करेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फटकार के बाद पीडब्ल्यूडी ने रोड का सर्वे करने के बाद स्वीकृति के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। रोड को चौड़ा करने के लिए बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जाना है। पॉवर कारपोेरेशन से इसका एस्टीमेट आना बाकी है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 22 नवंबर को लालफाटक के पास कांधरपुर में भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कैंप कार्यालय और आवास पर पहुंचे थे। उनका काफिला बुखारा रोड से इचौरिया होते हुए कांधरपुर पहुंचा था। इसके बाद वह लालफाटक क्रॉसिंग से पहले मोड़ से होते हुए कैंट की तरफ से गुजरे थे। सांसद का गांव होने के बावजूद सड़कों की ऐसी दुर्दशा देखकर वे दंग रह गए थे। रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ देखकर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों की क्लास लगा दी थी। डिप्टी सीएम की फटकार के बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने लालफाटक के पास से कांधरपुर होते हुए फरीदपुर तक करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा कर फिर से बनाने के लिए सर्वे कर लिया है। इसके अलावा कुछ और सड़कें भी हैं। करीब आठ करोड़ के खर्च का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे के मुताबिक रोड चौड़ीकरण के लिए कई जगहों पर खंभे शिफ्ट होने हैं। इसके लिए पावर कारपोरेशन से एस्टीमेट मांगा गया है। बाद में इसका खर्च में एस्टीमेट में जोड़ दिया जाएगा। टेंडर कराने के बाद कांधरपुर की सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
‘कांधरपुर में सड़क बनाने का एस्टीमेट तैयार हो गया है। पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों से बिजली लाइन और पोल शिफ्टिंग के लिए भी डीपीआर मांगी गई है। इसके आधार शासन से बजट मांगकर यह काम जल्द शुरू कराया जाएगा।’
विज्ञापन
- प्रमेश गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी