{"_id":"5df7c8998ebc3e8801066937","slug":"developement-bareilly-news-bly388193149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला के पास फिर मिट्टी डालकर भर दिए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला के पास फिर मिट्टी डालकर भर दिए गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक दिन की बरसात में ही पैचवर्क की पोल खुलने पर पीडब्ल्यूडी के अफसरों की नींद टूट गई है। रविवार को चौपुला के पास मिट्टी डालकर रोड के गड्ढों को दोबारा भरने काम शुरू कर दिया गया।
पिछले दिनों ईसाइयों की पुलिया से श्यामगंज के बीच सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई हुई थी। मगर सीवर लाइन बिछाने के बाद गड्ढे को मिट्टी भरकर छोड़ दिया गया। कुछ ही दिनों बाद मिट्टी उखड़ी तो गहरे गड्ढे हो गए। सेटेलाइट चौराहे के पास भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होने से भी सड़क की हालत खराब है। श्यामगंज चौराहे पर सब्जी मंडी के पास भी सीवर लाइन बिछाने के लिए तीन महीने पहले सड़क खोदी गई थी। यहां भी कामचलाऊ मरम्मत कराई गई, जिससे दोबारा गड्ढे हो गए। कालीबाड़ी में भी मंदिर के पास और पटेल चौक के आगे रोटरी भवन के सामने भी कई जगह सड़क पर गड्ढे हैं। अमर उजाला ने इस लापरवाही को उजागर किया तो सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। रविवार को चौपुला के पास ट्राली से मिट्टी लाकर सड़क के गड्ढे भरे गए।