फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   developement

विकास कार्यों की धनराशि के बंदरबांट का प्रधान-सचिव का वीडियो वायरल

Thu, 05 Sep 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
developement
दुनका। गबन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी सुल्तानपुर के प्रधान हेराफेरी से नहीं चूक रहे। अब विकास कार्यों की धनराशि के बंदरबांट को लेकर हुई सचिव से उनकी नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दोनों ही एक दूसरे पर खुद अधिक हिस्सा लेकर उन्हें कम देने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बीडीओ ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने के साथ ही जांच के बाद सचिव पर भी कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

विकास खंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत सुलतानपुर के ग्राम प्रधान हेतराम और ग्राम विकास अधिकारी राजपाल सिंह का पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले 29 अगस्त को थाना शाही में प्रधान हेतराम और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी सूरजपाल सिंह पर शौचालय निर्माण में घोटाले के आरोप में बीडीओ शेरगढ़ ने एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रशासन ने सचिव सूरज पाल सिंह को निलंबित कर दिया था। इसके बाद ग्राम प्रधान का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में ग्राम प्रधान और सचिव राजपाल सार्वजनिक रूप से रीबोरिंग, खड़ंजा निर्माण और अन्य कई मदों के घोटाले के पैसों के लेनदेन का जिक्र कर आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों आपस में बात कर रहे हैं कि कोई भी काम हो, उसमें से आधा आधा हिस्सा करो। सचिव प्रधान पर आरोप लगा रहा हैं कि तुमने अधिक पैसा लिया है और प्रधान सचिव पर आरोप लगा रहा है कि उसने ज्यादा ले लिया। यह वीडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

‘मैंने अभी वीडियो देखा नहीं है। ग्राम प्रधान पर गबन की रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है। उसके वित्तीय अधिकार सीज किए जाएंगे। वीडियो की जांच कर सचिव राजपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी शेरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed