फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deteriorating lifestyle is helpful for microorganisms: Dr. Alka

बिगड़ती जीवनशैली सूक्ष्मजीवियों के लिए मददगार : डाॅ. अलका

Tue, 15 Apr 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Deteriorating lifestyle is helpful for microorganisms: Dr. Alka
बरेली। हजारों वर्षों से इंसान सूक्ष्मजीवियों के साथ रह रहा है, लेकिन इंसानी स्वार्थ से प्रकृति को होने वाला नुकसान वायरस में बदलाव ला रहा है। इंसान की बिगड़ती जीवनशैली उनके लिए मददगार साबित हो रही है। यही वजह है कि तमाम वायरसजनित बीमारियां आपदा बनती जा रही हैं। इससे बचाव के लिए हमें संतुलित जीवनशैली और संबंधित वैक्सीन को अपनाना चाहिए। ये बातें पद्मश्री डाॅ. अलका देशपांडेय ने वूमन फिजिशियंस ऑफ इंडिया की पहली कॉन्फ्रेंस में कहीं।
विज्ञापन

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित कॉन्फ्रेंस का रविवार को समापन हो गया। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन चार साइंटिफिक सत्र हुए। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अलका देशपांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1970 में जब उन्होंने एमडी मेडिसिन में प्रवेश लिया, तब वह अपने बैच में इकलौती महिला थीं। धीरे-धीरे इस ब्रांच में महिलाओं की संख्या बढ़ी। पिछले वर्ष वुमन फिजिसियंस ऑफ इंडिया का गठन हुआ और आज इसकी पहली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हो रही है। उन्होंने अमेरिका की पहली महिला डॉ. एलिजाबेथ ब्लैकवेल के संघर्ष का भी जिक्र किया। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति, डाॅ. एमएस बुटोला, डाॅ.निर्मल यादव, डाॅ. आभा गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed