{"_id":"671586b661b5b0b56d042374","slug":"despite-strictness-land-mafias-encroached-upon-government-land-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103186-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सख्ती के बाद भी भूमाफियाओं ने पाट दी सरकारी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सख्ती के बाद भी भूमाफियाओं ने पाट दी सरकारी भूमि
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 मोहल्ला याकूवपुर में भूमाफियाओं द्धवारा पाटा गया तालाब
नवाबगंज। तहसील प्रशासन की लापरवाही के चलते भूमाफियाओं ने सरकारी भूमि पर मिट्टी का पटान कर अवैध कब्जा कर लिया है। एसडीएम की सख्ती के बाद भी भूमाफियाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में डीएम ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
नगरपालिका परिषद नवाबगंज के मोहल्ला याकूबपुर में कुछ जमीन फसली खतौनी में तालाब में दर्ज था, लेकिन सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए श्रेणी परिवर्तन कर दिया गया। खतौनी में तालाब की जगह अब गड्ढों को तब्दील कर दिया गया है। सरकारी भूमि पर शुक्रवार की रात भूमाफियाओं के द्वारा मिट्टी से सरकारी भूमि का पटान कर दिया गया। मोहल्ला याकूबपुर के हरीशंकर ने एसडीएम अजय उपाध्याय से पटान रुकवाने की मांग की है।
एसडीएम ने हल्का लेखपाल को तत्काल मिट्टी पटान रुकवाने के आदेश दिए थे। एसडीएम के आदेश के बाद भी शनिवार की रात भूमाफियाओं ने भूमि का पटान कर लिया। संवाद