Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Despite registration, a shortage of seeds persists; farmers left wandering from center to center.

Bareilly News: पंजीकरण के बावजूद बीज का टोटा, केंद्रों पर भटक रहे किसान

Tue, 17 Nov 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Despite registration, a shortage of seeds persists; farmers left wandering from center to center.
मीरगंज/रामनगर/गुलड़िया। खेतों में गेहूं की बोआई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को समय पर बीज नहीं मिल पा रहा है। मीरगंज, रामनगर और गुलड़िया के चार केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों में से कुछ को ही बीज उपलब्ध हो रहा है, जबकि शेष किसानों को लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मीरगंज के राजकीय कृषि बीज भंडार मीरगंज पर गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं। बड़ी संख्या में किसान गेहूं की बोआई के लिए बीज लेने भंडार पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने पहले से ही बीज की बुकिंग करा रखी है। इसके बावजूद बीज उपलब्ध नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। किसानों को डर है कि यदि समय रहते बीज नहीं मिला तो गेहूं की बोआई में देरी हो सकती है, जिसका असर फसल की पैदावार पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार मीरगंज पर इस वर्ष गेहूं के बीज वितरण का लक्ष्य 897 क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 375.60 क्विंटल गेहूं के बीज का वितरण किया जा चुका है। वहीं, किसानों की ओर से करीब 950 क्विंटल बीज की बुकिंग कराई जा चुकी है। राजकीय कृषि बीज भंडार मीरगंज के प्रभारी चंद्रसेन ने बताया कि फिलहाल बीज भंडार पर गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं है। जिला स्तर पर भी बीज का स्टॉक उपलब्ध नहीं है। डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर बीज केंद्र पर हुई धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस
रामनगर और गुलड़िया के सरकारी बीज केंद्रों पर गेहूं का बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना करीब 100 से 150 किसान बीज लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन इनमें से केवल 40 से 50 किसानों को ही बीज मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि रामनगर, बड़ागांव और पटपरागंज के केंद्रों पर आए दिन गेहूं के बीज के लिए किसानों को चक्कर काटना पड़ रहा है।
सोमवार को रामनगर बीज केंद्र पर किसानों की भीड़ अधिक होने से धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। व्यवस्था बिगड़ने पर केंद्र प्रभारी ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में किसानों को कतारबद्ध कर बीज वितरण कराया गया। केंद्र प्रभारी के अनुसार फिंगरप्रिंट मशीन पर अंगूठा लगाने और पंजीकरण की प्रक्रिया में समय लगने से वितरण में देरी हो रही है। व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।


इधर, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि सभी समिति और गोदामों पर समय से बीज की किट भेज दी गई है। कहीं से बीज नहीं मिलने की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed