Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Despite record-breaking tree plantation, the extent of greenery is shrinking.

Bareilly News: रिकॉर्ड पौधरोपण के बावजूद सिमट रहा हरियाली का वजूद

Fri, 13 Nov 2026 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Despite record-breaking tree plantation, the extent of greenery is shrinking.
बरेली। जिले में साल दर साल रिकॉर्ड पौधरोपण के बावजूद हरियाली सिमट रही है। वर्ष 2022 व 2023 में जिले में करीब एक करोड़ पौधे रोपे गए, लेकिन हरित क्षेत्र का दायरा 5.44 वर्ग किमी सिमट गया। वर्ष 2023 की स्टेट फॉरेस्ट सर्वे रिपोर्ट से इसका पता चला है। ऐसे में पौधरोपण अभियान की सफलता भी कठघरे में है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, बरेली जिले में 4120 वर्ग किलोमीटर हरित क्षेत्र है। इसमें 5.44 वर्ग किलोमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। हैरानी की बात यह है कि एक ओर पौधरोपण के जरिये हरित क्षेत्र बढ़ाने की कवायद चलती रही, वहीं दूसरी ओर वर्ष 2021 से 2024 तक वन विभाग ने 3,383 पेड़ों की कटान के लिए परमिट जारी कर दिए। इन वर्षों में करीब 500 पेड़ों को ट्रांसलोकेट भी किया गया है।
विज्ञापन

शहर प्लाईवुड और फर्नीचर कारोबार का हब बनकर उभरा है। इसके चलते लोग नियम विरुद्ध पेड़ों की कटान कर रहे हैं। प्लाईवुड करोबारी पेड़ों को अच्छे दाम पर खरीद रहे हैं। इसके चलते पेड़ों की कटान लगातार बढ़ रही है। इस पर अंकु़श लगाने को लेकर भी प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पौधा लगाने के बाद उसे पेड़ के रूप में विकसित होने में सामान्यतः पांच से दस साल लगते हैं। हालांकि, यह अवधि पौधे की प्रजाति, मिट्टी, पानी और देखभाल पर निर्भर करती है। वहीं, एक पूर्ण विकसित पेड़ और वन की संरचना तैयार होने में कई दशक लग सकते हैं।
--
विभाग का दावा 2025 की रिपोर्ट में बढ़ेगा हरित क्षेत्र
वर्ष 2019 की स्टेट फॉरेस्ट सर्वे रिपोर्ट में जिले के हालात ठीक थे। उस दौरान जिले का हरित क्षेत्र 4120 वर्ग किलोमीटर दर्ज हुआ था। 2021 में हरित क्षेत्र में कोई परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया था, लेकिन 2023 में जारी रिपोर्ट में हरित क्षेत्र घटने का मामला सामने आया है। इससे विभागीय प्रयासों पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, विभाग वर्ष 2025 की सर्वे रिपोर्ट आने पर हरित क्षेत्र में सुधार होने का दावा कर रहा है।

--
स्टेट फॉरेस्ट सर्वे रिपोर्ट 2023 में बरेली का हरित क्षेत्र कुछ घटा है। वर्ष 2025 की सर्वे रिपोर्ट जल्द जारी होगी, जिसमें सुधार दिखेगा। विभागों की ओर से जो पौधरोपण किया गया है, उनके पेड़ बनने में तीन साल या उससे भी अधिक समय लगता है। एक पेड़ की कटान पर विभाग दस गुना पौधे लगवा रहा है। इसकी निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है। आगामी सर्वे रिपोर्ट में हरित क्षेत्र बढ़ना तय है। - प्रखर गुप्ता, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed