फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Despite foreign pressure, India's industrial sector has strengthened.

Bareilly News: विदेशी दबाव के बावजूद भारत में मजबूत हुआ औद्योगिक क्षेत्र

Thu, 09 Oct 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Despite foreign pressure, India's industrial sector has strengthened.
मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने औद्योगिक नीति, उद्यम प्रोत्साहन, सब्सिडी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन


बरेली। उद्योग लगाना और उसे चलाना दोनों ही कठिन कार्य हैं। जिनमें लक्ष्य हासिल करने के लिए संघर्ष की क्षमता होती है, वही सफल होते हैं। वर्तमान में तमाम विदेशी दबाव के बावजूद भारतीय औद्योगिक क्षेत्र मजबूत हुआ है। हालांकि, उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार जरूरी है। ये बातें उप्र कृषि परिषद के चेयरमैन डॉ. घनश्याम खंडेलवाल ने कही। वह बुधवार को अर्बन हाट ऑडिटोरियम में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर भारत सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण में नवाचार, नए प्रोजेक्ट में नई तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार किसान हित में सब्सिडी, फाइनेंस, कृषि तकनीक आदि उपलब्ध करा रही है, पर उनको मिट्टी, पानी, खाद आदि की सही जानकारी नहीं मिलती।
विज्ञापन

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने औद्योगिक नीति, उद्यम प्रोत्साहन, सब्सिडी योजनाओं की दी जानकारी। सिडबी महाप्रबंधक सैयद फरमान इमाम ने फाइनेंस आदि की जानकारी दी। खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ गौरव गर्ग, दिनेश गर्ग ने विषय संंबंधी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक नीतियों में बदलावों से रूबरू हुए उद्यमी
यूपीसीडा क्षेत्रीय प्रबंधक मंसूर कटियार ने औद्योगिक भूखंड, नई परियोजनाओं की जानकारी दी। खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण संस्थान के कार्यालय प्रभारी अंशिल सिन्हा ने इंडस्ट्री सब्सिडी, उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बरेली के उद्योगों का राज्य की जीडीपी में योगदान और आगामी निवेश के बारे में बताया। इससे पूर्व आईआईए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, चेयरमैन मयूर धीरवानी, सचिव रजत मेहरोत्रा ने भी विचार साझा किए।


फिल्मों में उद्योगपतियों को खलनायक बताना सही नहीं
कृषि परिषद अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का फिल्मों में गलत छवि प्रस्तुत की गई है। उद्योगपतियों को विलेन साबित करने का प्रयास किया जाता है जो ठीक नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था, तमाम परिवारों का भरण-पोषण, रोजगार सब उद्यमिता से ही मुमकिन है। कार्यक्रम में सीईसी सदस्य विमल रेवाड़ी, राष्ट्रीय सचिव तनुज भसीन, मंडलीय चेयरमैन गुरप्रीत मोंगा, मंडलीय सचिव मनोज पंजाबी, सलिल बंसल, ध्रुव खनिजो, अभिनव अग्रवाल, उन्मुक्त संभव शील समेत पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, लखनऊ, संभल, रामपुर के उद्यमी शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed