{"_id":"66317ed17cc8ac33a2019d97","slug":"despite-action-on-10-meter-readers-there-were-irregularities-in-5771-bills-in-april-bareilly-news-c-4-vns1013-392111-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 10 मीटर रीडरों पर कार्रवाई के बाद भी अप्रैल में 5,771 बिलों में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 10 मीटर रीडरों पर कार्रवाई के बाद भी अप्रैल में 5,771 बिलों में गड़बड़ी
Wed, 01 May 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 01 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिजली बिलों में गड़बड़ी करने वाले 10 मीटर रीडरों के निष्कासन के बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं है। अप्रैल में जारी मार्च के बिलों में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। अब तक इस तरह के 5,771 मामले सामने आ चुके हैं।
गर्मियों के सीजन में बिजली बिलों की गड़बड़ी भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। इसे ठीक कराने के लिए उपभोक्ता विद्युत निगम के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ने सभी एसडीओ को पत्र जारी कर बिलों में गड़बड़ी करने वाले मीटर रीडरों की सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। कई मामलों में यह भी सामने आया है कि मीटर रीडर ने रीडिंग लिए बिना ही फीडिंग कर दी। इस कारण उपभोक्ताओं का बिल गलत हो गया। शहर से लेकर देहात तक यही हाल है। पहले से ही बिलों में गड़बड़ी से संबंधित 15 हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है।
उपभोक्ताओं के बिलों की खामियों को दूर किया जाएगा। साथ ही लापरवाह मीटर रीडरों पर कार्रवाई की जाएगी। - अशोक चौरसिया, अधीक्षण अभियंता