{"_id":"5edaa6728ebc3e907d083ac5","slug":"desperate-from-the-police-the-woman-cut-the-nerve-of-the-hand-bareilly-news-bly408169423","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से मायूस होकर महिला ने हाथ की नस काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से मायूस होकर महिला ने हाथ की नस काटी
विज्ञापन
पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो महिला ने काट ली हाथ की नस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
रिश्ते के भाइयों ने किया था दुष्कर्म, फिर डराने के लिए मोबाइल भी छीना
विज्ञापन
बरेली। तलाकशुदा महिला से उसके रिश्ते के भाइयों ने ही दुष्कर्म कर डाला। उधर, पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे आरोपियों ने उस पर आतंकित करने के लिए उसका मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद अवसाद में आई महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। अब एडीजी ने इस मामले में सीओ को जांच का निर्देश दिया है।
ईसाइयों की पुलिया के पास अपने पिता के घर में रहने वाली तलाकशुदा महिला के मुताबिक कुछ समय पहले उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके रिश्ते के भाइयों ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपियों ने उसे केस वापस लेने के लिए धमकियां देनी शुरू कर दीं। महिला का आरोप है कि उसने बारादरी पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे चार दिन पहले जब वह घर के बाहर टहल रही थी तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया। इस घटना के बाद अवसाद में आकर उसने कलाई की नस काट ली। अब एडीजी ने उसकी शिकायत पर सीओ थ्री को जांच का निर्देश दिया है। महिला ने बताया कि उसके मोबाइल में उसके निजी फोटो हैं जिनका आरोपी दुरुपयोग कर सकते हैं।