{"_id":"628e161378504c761643592d","slug":"desolated-but-the-municipal-corporation-could-not-make-the-vending-zone-bareilly-news-bly486019949","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण में उजाड़ा लेकिन वेंडिंग जोन नहीं बना सका नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण में उजाड़ा लेकिन वेंडिंग जोन नहीं बना सका नगर निगम
विज्ञापन
पुराना गर्रा पुल पर बने वेंडिंग जोन की खाली पड़ी दुकानें
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में दुकानदारों को फुटपाथ से हटाया जा रहा, उनको कहीं जगह भी नहीं दी जा रही जिससे वह अपना धंधा चला सके
शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जिले भर में दुकानदारों को फुटपाथ से हटाया जा रहा है। शहर में नगर निगम ने भी दुकानें हटवा दीं। नगर निगम ने तीन साल पहले शहर में तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने की कवायद की थी। सिर्फ एक वेंडिंग जोन ही बनाया जा सका है। वहां पर भी अव्यवस्था की भरमार है। दो अन्य वेंडिंग जोन का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
शहर में गर्रा नदी के पुराने पुल पर नगर निगम की ओर से करीब 30 लाख रुपये की लागत से टिनशेड डालकर 90 दुकानों का निर्माण वेंडिंग जोन में कराया था। वर्तमान में कुछ दुकानों को छोड़कर सभी खाली पड़ी रहती हैं। जिन लोगों को वेंडिंग जोन में दुकानें आवंटित की गईं हैं, वे वेंडिंग जोन के बाहर सड़क किनारे फिर से ठेला या फिर अस्थायी दुकानें लगाकर फल, सब्जी आदि की बिक्री करते हैं।
गदियाना व भारद्वाजी कॉलोनी रोड पर काम अधूरा
गर्रा नदी के बाद अब दो अन्य स्थानों पर भी वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। गदियाना में निगोही रोड पर 50 लाख की लागत से 54 दुकानें टिनशेड डालकर तैयार कराई गईं हैं। 18 लाख की लागत से 39 दुकानों का दूसरा वेंडिंग जोन भारद्वाजी कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन है। पहली किस्त प्राप्त होने पर टिनशेड डालने का काम हो सका है।
विज्ञापन
दुकानदारों की बात...
टाउनहाल रोड पर आर्य समाज मंदिर मैदान के बाहर चाट का ठेला लगाने वाले कुशल ने बताया कि मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों ने आकर उनका काउंटर हटवा दिया। आसपास जूस व पान की दुकान चलाने को भी उजाड़ दिया। सालों से यही उनके परिवार के भरणपोषण का माध्यम था। गदियाना में पेेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले असलम ने बताया कि ठेला लगाने से ही मना कर दिया है। अधिकारियों से जगह देने की बात कही तो डांटकर भगा दिया। छंगालाल ने बताया कि उनका छोटा भाई रोडवेज अड्डे के पास रेलवे क्रॉसिंग के किनारे मूंगफली बेचने का काम करता है। उनका तख्त हटवा दिया। छोटी पूंजी वाले व्यापारियों का भी सरकार ध्यान रखे।
गर्रा पुल पर बने वेंडिंग जोन सभी दुकानें आवंटित कर दी गईं हैं। आरओ का पानी, शौचालय आदि सुविधाएं दी गईं हैं। इसके बाद भी लोग दुकानें बाहर लगा रहे हैं तो उनको निर्देशित किया जाएगा। दो वेंडिंग जोन का निर्माण पथ विक्रेताओं के लिए कराया जा रहा है। जल्द दुकानें आवंटित कर दी जाएंगी। -संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

पुराना गर्रा पुल पर बने वेंडिंग जोन के बाहर सड़क किनारे लगे फल व सब्जी के ठेले- फोटो : SHAHJAHANPUR