फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Designation of 20 forwarding centers in Bareilly for the 2027 board examinations.

Bareilly News: वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बरेली में 20 अग्रसारण केंद्रों का निर्धारण

Thu, 23 Jul 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Designation of 20 forwarding centers in Bareilly for the 2027 board examinations.
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के पंजीकरण और आवेदन पत्रों को आगे बढ़ाने के लिए जिले में केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले के कुल 20 विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश और केंद्रों की सूची जारी की गई है। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली को बालकों तथा जेल में निरुद्ध परीक्षार्थियों के लिए केंद्र निर्धारित किया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरेली को हाईस्कूल की परीक्षा देने वाली बालिकाओं के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, चौबारी तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बालीपुर अहमदपुर को बालक-बालिकाओं के साथ-साथ प्रदेश के बाहर के परीक्षार्थियों, विदेशी नागरिकों एवं अन्य बोर्डों से आए छात्रों के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आंवला, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज अगरास, राजकीय हाईस्कूल बल्लिया, राजकीय इंटर कॉलेज रिछा, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहेड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज शेरगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज, राजकीय हाईस्कूल क्योलड़िया, राजकीय हाईस्कूल अलीनगर, भोजीपुरा, पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बेबल बसंतपुर, भुता को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सेंथल, पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज त्यार जागीर, राजकीय हाईस्कूल क्यारा, राजकीय हाईस्कूल औरंगाबाद फरीदपुर, राजकीय हाईस्कूल भिंडौरा तथा राजकीय हाईस्कूल गुलड़िया अताहुसैन को भी अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।

जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण ऑनलाइन दर्ज करने और परीक्षा आवेदन पत्र डाउनलोड करने हेतु प्रारूप परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी केवल जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से आवेदन पत्र प्राप्त करके वहीं जमा कर सकते हैं।


केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक अग्रसारण केंद्र पर अधिकतम छात्र सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके तहत एक केंद्र से हाईस्कूल के अधिकतम 500 तथा इंटरमीडिएट के अधिकतम 700 परीक्षार्थियों (कुल मिलाकर 1200 छात्र-छात्राएं) के आवेदन ही अग्रसारित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed