Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya says BJP core commitment is Sabka Saath Sabka Vikas

बरेली: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा का मूल संकल्प सबका साथ, सबका विकास; सपा पर साधा निशाना

Sun, 15 Nov 2026 04:18 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 15 Nov 2026 04:18 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने सपा पर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार में अपराधियों को बोलबाला था। भाजपा में अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था मजबूत होने का दावा किया। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya says BJP core commitment is Sabka Saath Sabka Vikas
मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का मूल संकल्प सबका साथ, सबका विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार इसी संकल्प के साथ काम कर रही है। गरीबों के कल्याण, युवाओं के सशक्तीकरण, महिलाओं के सम्मान और देश की सुरक्षा को सरकार ने प्राथमिकता दी है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में बरेली की सभी नौ और मंडल की सभी 25 सीटों पर भाजपा को जिताने का आह्वान किया।

विज्ञापन


रविवार को एमएलसी बहोरन लाल मौर्य की ओर से एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। केशव मौर्य ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में अपराधियों और माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ था। पुलिस भी अपराधियों से भयभीत रहती थी। भाजपा सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और अपराधियों को संरक्षण देने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सरकार की योजनाओं को गिनाया 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की पहल से आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में बदलाव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि पहले आतंकवादी हमलों के बाद भारत की प्रतिक्रिया सीमित रहती थी, लेकिन अब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भारत अब आर्थिक और सामरिक रूप से मजबूत हुआ है। 

भगवान बिरसा मुंडा को किया याद 
उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में तनाव के कारण तेल और गैस की कीमतों पर दबाव है, लेकिन केंद्र सरकार ने देश में आम लोगों को राहत देने के प्रयास किए हैं। भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति भी मजबूत हुई है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों और आदिवासी समाज के सम्मान के लिए काम कर रही है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं सांसद छत्रपाल गंगवार, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और महापौर उमेश गौतम का अभिनंदन किया गया। आयोजक बहोरन लाल मौर्य, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed