{"_id":"57acdc904f1c1bee07ee563c","slug":"deposited-in-the-station-sapphire-is-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में जमा ‘नीलम’ बदला हुआ है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में जमा ‘नीलम’ बदला हुआ है
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिन के बाद ज्योतिषाचार्य शिक्षा गुप्ता और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के बीच नीलम नग का विवाद फिर गरमा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के यहां शिक्षा गुप्ता ने शपथपत्र दाखिल करते हुए कहा है कि थाने में सौंपा गया नग बदला हुआ है। इसके साक्ष्य में आलमगिरी गंज के पुनीत पाल का शपथपत्र भी शामिल किया है। जिसमें पुनीत पाल का कहना है कि नग मैने शिक्षा गुप्ता को दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट के नाम शपथपत्र में ज्योतिषाचार्य शिक्षा गुप्ता ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ममता कुमारी को शादी की समस्या का समाधान कराने के लिए नीलम नग पहनने की सलाह दी थी। उन्होंने नग खरीदने की बात कही तो आलमगिरीगंज के पुनीत पाल से 20 मई को नीलम मंगाकर दिया था। उसके बाद वह नग का भुगतान करने में टालमटोल करती रहीं। इसी के साथ-साथ उन्होंने शपथपत्र में पुराने घटनाक्रम का भी उल्लेख किया है। जिसकी पुष्टि पुनीत पाल ने भी शपथपत्र देकरकी है।
इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मंगला का कहना है कि अब यह पत्रावली एडीएम सिटी के जरिए डीएम को भेज दी जाएगी। क्योंकि यह प्रकरण दोनों के बीच आपसी लेनदेन का है, इसलिए थाना कोतवाली पुलिस के स्तर से की जा रही जांच उपयुक्त रहेगी। जल्दी ही इस प्रकरण की पत्रावली एडीएम सिटी को पुलिस जांच में शामिल कराने के लिए भेज दी जाएगी।