फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Departments have a loan of more than 1.5 crores, people are having a tough time recovering the bills

Bareilly News: विभागों पर 1.5 करोड से अधिक की उधारी, बिल वसूलने में छूट रहे पसीने

Sat, 12 Apr 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Departments have a loan of more than 1.5 crores, people are having a tough time recovering the bills
नवाबगंज/बहेड़ी। भारी-भरकम बकाया होने के बावजूद भी सरकारी विभागों से बिल वसूलने में बिजली निगम नाकाम साबित हो रहा है। इसके लिए बिजली कर्मियों को अत्यधिक प्रयास करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्च माह 2025 तक की बात करें तो सरकारी विभागों पर एक करोड़ से अधिक का बकाया है। इसको वसूलने में अफसरों के पसीने छूट रहे हैं, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है। वहीं, बहेड़ी में कई विभागों पर 44 लाख का बकाया निकल रहा है। नवाबगंज विद्युत उपेंद्र पर तैनात एसडीओ राजेन्द्र कुमार के अनुसार मार्च 2025 तक बिजली निगम का सरकारी विभागों पर एक करोड़ रुपये का बकाया है। ऐसा नहीं कि विभाग रिकवरी के लिए प्रयास नहीं करता है, लेकिन सरकारी विभागों के चलते दबाव भी नहीं बना सकते हैं।
विज्ञापन

कई विभागों ने एक साल से बिल नहीं जमा कराए तो कुछ ने महीनों से बिल नहीं चुकाए। इसके लिए बिजली निगम की तरफ से बिजली कर्मी संबंधित विभागों में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के बाद लाैटा दिया जाता है। नोटिस जारी होने के बाद भी संबंधित विभागों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के किस विभाग पर कितना बकाया
तहसील नवाबगंज कार्यालय पर 64,25,496 रुपये, तहसीलदार पंप हाउस पर 5,79,177 रुपये, तहसील कोषागार पर 1,98,999 रुपये, लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र पर 1,51,138 रुपये, थाने पर 16,83,000 रुपये, पुलिस चौकी नवाबगंज पर 78,405 रुपये, सीओ ऑफिस पर 5,83,929 रुपये, एसडीएम आवास पर 5,38,586 रुपये बकाया है। इस तरह इन सरकारी विभागों पर एक करोड़ दो लाख 38 हजार 700 रुपये का बकाया है। बिजली निगम ने सभी बिल कार्यालयों को सौंप दिए, लेकिन बिल चुकाने में किसी ने कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई। संवाद
--
बहेड़ी में सबसे ज्यादा बकाया पुलिस विभाग पर

बहेड़ी में बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार तहसीलदार कार्यालय पर 5,89,877, सिंचाई विभाग पर 4,83,541, उप निबंधक कार्यालय पर 56,865, संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय पर 1,57,153, सीएचसी पर 28,305, पीएचसी पर 81,524, बीडीओ ऑफिस पर 62,424, बीडीओ दमखोद पर 1,88,016, थाना बहेड़ी पर 9,86,105, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय पर 2,99,762, थाना देवरनियां पर 15,09,150 रुपये बकाया है। इन विभागों पर कुल बकाया 44 लाख 42 हजार 732 रुपये निकल रहा है।
--
सरकारी विभागों के बिजली का बिल लखनऊ से जमा होता है। सभी विभागों के पास बिल भेज दिए गए हैं। आश्वासन मिला है कि बिजली का बकाया शीघ्र जमा कराया जाएगा। -राजेन्द्र कुमार, एसडीओ, नवाबगंज

-
इसकी वसूली के लिए अधिकारियों को बिल की एक प्रति के साथ बिल जमा करने के लिए पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द यह बकाया जमा हो जाएगा। -अमित कुमार, अधिशासी अधिकारी, बिजली निगम, बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed