फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Departmental investigation could not be started even after one and a half month of the accident

Bareilly News: हादसे के डेढ़ महीने बाद भी नहीं शुरू हो सकी विभागीय जांच

Thu, 09 Jan 2025 03:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
Departmental investigation could not be started even after one and a half month of the accident
बरेली। फरीदपुर-दातागंज के बीच रामगंगा नदी के अधूरे पुल से कार गिरने से 24 नवंबर 2024 को तीन लोगों की जान चली गई, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी इसकी विभागीय जांच शुरू नहीं हो सकी। इसके लिए शासन से आदेश ही नहीं आया। स्थानीय स्तर पर अधीक्षण अभियंता ने चार्जशीट तैयार करने के लिए होमवर्क तो किया, लेकिन मुख्यालय से जांच के आदेश जारी नही होने से न तो आरोपी अभियंताओं को चार्जशीट दी जा सकती है, न ही विभागीय जांच पूरी हो सकती है। मुख्य अभियंता को भी शासन से विभागीय जांच के आदेश जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने 30 नवंबर 2024 से पहले ही विभागीय जांच की संस्तुति के साथ प्रमुख अभियंता को पत्र भेज दिया था। पत्र में लोक निर्माण विभाग बदायूं के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार और अवर अभियंता महाराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई थी, पर अभी तक वहां से कोई आदेश नहीं आया। अधीक्षण अभियंता केके सिंह ने उन्हीं अधिशासी अभियंता नरेश कुमार को चार्जशीट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी, जिनके कार्यकाल में हादसा हुआ था। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने कहा कि जो जिम्मेदार हैं, उन पर कार्रवाई होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। मुख्यालय से जो आदेश आएगा, उसका पालन कराएंगे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed