{"_id":"6838cc7ad96c9e07f809c93b","slug":"department-head-accused-of-discrimination-and-harassment-bareilly-news-c-4-lko1064-651549-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विभागाध्यक्ष पर लगा भेदभाव और प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विभागाध्यक्ष पर लगा भेदभाव और प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मदन लाल पर छात्रों के साथ भेदभाव करने, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में कुलपति से शिकायत करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की गई है।
शिकायतीपत्र में बताया गया है कि मिड टर्म परीक्षा में पसंदीदा छात्र-छात्राओं को गलत उत्तर लिखने पर भी अधिक अंक दिए जा रहे है। वहीं, कई विद्यार्थियों को सही उत्तर पर भी अंक नहीं मिल रहे। प्रोफेसर के निर्देशन में शोध प्रबंध कर रहे विद्यार्थियों में से छह को एक्सटर्नल में 70 में से 63 या उससे अधिक अंक दिए गए हैं।
अन्य विद्यार्थियों को 35 से 56 के बीच अंक दिए गए हैं। विद्यार्थियों ने फेल करने, शारीरिक रूप से हानि पहुंचाने, एक्सटर्नल कॉपी में छेड़छाड़ करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
मामले में विभागाध्यक्ष ने उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि अभी तक मिड टर्म की कॉपियां चेक नहीं हुई है। वैसे भी सभी विद्यार्थियों को उनकी कॉपियां दिखा दी जाती हैं। संवाद