{"_id":"64a72a3a2e8264166808cc18","slug":"deoraniya-mundia-jagir-road-pits-made-ponds-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-61-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देवरनियां-मुंडिया जागीर रोड के गड्ढे बने तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देवरनियां-मुंडिया जागीर रोड के गड्ढे बने तालाब
Fri, 07 Jul 2023 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
देवरनियां । तालाब में तब्दील हुआ मार्ग
देवरनियां। करीब दो वर्ष से बदहाल पड़ा देवरनियां-मुंडिया जागीर मार्ग मानसून की पहली बारिश में ही तालाब में तब्दील हो गया है। रोड पर बने गड्ढों में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
छह गांवों की कांवड़ यात्रा इसी रोड से गुजरती है। नगर पंचायत देवरनियां में रेलवे फाटक से नगर पंचायत में शामिल कस्बा मुंडिया जागीर तक जाने वाला दो किमी लंबा मार्ग दो वर्ष से ऊबड़-खाबड़ पड़ा है। गड्ढों को निकाय चुनाव के समय प्रशासन पे ईंटों की रोड़ी डलवाकर भर दिया था। लेकिन इससे कोई खास राहत नहीं मिली।
इस मार्ग से मुंडिया जागीर, अभयपुर, महमूदपुर, टाहा, कासमपुर, देवरनियां की कांवड़ यात्रा निकलती है। इस रास्ते को दुरुस्त करने का आदेश होने के बावजूद इसे अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
डूडा की ओर से रोड की नपत कराई गई है। बारिश आने से दिक्कत हो गई है। नगर पंचायत की ओर से भी मार्ग को बनवाने में लगे हैं। इसके लिए बजट स्वीकृत कराना है। जल्द रोड बनेगी, कांवड़ यात्रा के दौरान कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, इसके लिए ईंटों की रोड़ी डलवाई जा रही है।
मो. कलीम अन्सारी, चेयरमैन, देवरनियां