फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dense fog in the morning...sunny in the afternoon, still no respite from cold

Bareilly News: सुबह घना कोहरा... दोपहर में धूप, फिर भी ठंड से राहत नहीं

Tue, 07 Jan 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning...sunny in the afternoon, still no respite from cold
आज से बर्फीली हवा का थमेगा प्रवेश, और घना होगा कोहरा
विज्ञापन


बरेली। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से बादल छंटे पर कोहरा, धुंध और सर्दी का सितम जारी है। सोमवार को सुबह घने कोहरे के साथ हुई पर दोपहर 12 बजे धूप निकलने लगी। शाम चार बजे तक चटक धूप से अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़त के साथ 17.0 डिग्री जा पहुंचा।

आचंलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से मंगलवार से बर्फीली हवा का शहर में प्रवेश कम होगा पर धूप निकलने से कोहरा और घना होने का अनुमान है। 80 फीसदी नमी के साथ हवा ठिठुरन का अहसास कराएगी। सोमवार शाम से हवा का रुख बदलने से पूर्व दक्षिण हो गया है। रात में ठिठुरन रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अतुल ने तीन दिन तक घने कोहरे और धुंध छाने का अनुमान जताया है। यात्रा के दौरान एहतियात बरतने की अपील है।
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
17.0
10.1
धूप निकलेगी। सुबह-शाम घना कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 7:06
सूर्यास्त 5:32
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed