{"_id":"66c53412d1776d7b2208102a","slug":"dense-clouds-and-drizzle-throughout-the-day-causing-rise-in-mercury-bareilly-news-c-4-lko1018-463355-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिन भर घने बादल और रिमझिम का दौर पर पारा में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिन भर घने बादल और रिमझिम का दौर पर पारा में उछाल
विज्ञापन
मौसम विभाग ने दो दिन तक बारिश का अनुमान जताया
बरेली। पांच दिनों से चल रहा हल्की बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। 24 घंटे में सात मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर रिमझिम के दौर और बादलों की आवाजाही के बाद भी अधिकतम और न्यूनतम पारा में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। अगले दो दिन तक यलो अलर्ट रुहेलखंड में रहेगा।
सोमवार रात से ही बादलों की आवाजाही होने लगी थी। देर रात हल्की तेज बारिश होती रही। मंगलवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। इसके बाद धूप खिल गई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे से मौसम ने फिर करवट ली। बादलों की आवाजाही के साथ ही बीच-बीच में धूप भी निकलती रही।
दोपहर एक बजे घने बादलों ने आकाश को ढंक लिया। इसके बाद काफी देर तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। शाम को भी बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़कर 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को 24.6 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम पारा भी 25.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
शाम तक धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल भी रुक रुक कर चलता रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक लगातार बारिश के बाद शहर में उच्चवायु दाब का क्षेत्र बन रहा है। लिहाजा बादल छाने के बावजूद तेज बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। कहीं कहीं खंडवर्षा हुई। अगले दो दिन तक यलो अलर्ट रुहेलखंड में रहेगा। तेज हवा और बादलों की गर्जना के साथ हल्की, तेज बारिश के भी आसार है। संवाद
-- -- -- -
मौसम इनपुट
33.1
25.1
दिन में हल्की धूप निकलेगी। बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:45
सूर्यास्त 6:45