फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dengue outbreak in Bareilly

डेंगू का प्रकोप: बरेली में अब तक चपेट में आ चुके हैं 86 लोग, भोजीपुरा में सर्वाधिक मरीज मिले

Wed, 20 Sep 2023 09:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 09:15 AM IST
सार

जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को पहुंचे बुखार के मरीजों की जांच में 34 लोग मलेरिया और तीन लोग डेंगू की चपेट में मिले हैं। जिले में इस साल अब तक डेंगू के कुल 86 मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
Dengue outbreak in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बरेली में मलेरिया के साथ डेंगू का प्रकोप भी तेज हो गया है। जिले में अब तक 86 लोग चपेट में आ चुके हैं। इनमें से सर्वाधिक 16 मरीज सिर्फ भोजीपुरा ब्लॉक में मिले हैं। बीते साल यहां डेंगू के 46 मरीज मिले थे। मरीजों की बढ़ती तादाद के चलते ब्लॉक अतिसंवेदनशील सूची में दर्ज है।

विज्ञापन


सीएचसी भोजीपुरा की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय निजी मेडिकल कॉलेज से अब तक सात लोगों की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा आठ गांवों में डेंगू के मरीज मिले हैं। पीपलसाना चौधरी में दो, चौपारा जनूबी, चकदहा, धौरा, टांडा, घंघोरा पिपरिया, अभयपुर, सब्जीपुर खाता में एक-एक मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश चौधरी के मुताबिक जिन गांवों में डेंगू के मरीज मिले हैं, उनके सापेक्ष 12 गांवों में एक्टिव केस सर्च हो चुका है। जो नए केस मिले हैं, वहां भी टीमें एसीएस कार्रवाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बेड खाली, सीएचसी में भर्ती नहीं हो रहे मरीज

डेंगू के मरीज बढ़ने के बावजूद अब तक सीएचसी में एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ, जबकि यहां डेंगू वार्ड बना है और सभी बेडों पर मच्छरदानी भी लगी है। बताया जाता है कि अस्पताल में ब्लड बैंक और वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। लिहाजा, हालत गंभीर होने पर जान सांसत में पड़ने से बचने के लिए लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
 

मलेरिया के 34 और डेंगू के तीन नए मरीज मिले

मंगलवार को जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे बुखार के मरीजों की जांच में 34 लोग मलेरिया और तीन लोग डेंगू की चपेट में मिले हैं। शेरगढ़ में मलेरिया के 10, मीरगंज में 14, फतेहगंज में छह और भमोरा में दो केस मिले हैं। डेंगू का एक केस निजी मेडिकल कॉलेज में हुई एलाइजा जांच में और दो जिला अस्पताल से हुई जांच में मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed