फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demonstration over releasing chemical-laden water into Aril riverDemonstration over releasing chemical-laden water into Aril river

Bareilly News: अरिल नदी में केमिकलयुक्त पानी छोड़ने पर प्रदर्शन

Wed, 17 Sep 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration over releasing chemical-laden water into Aril riverDemonstration over releasing chemical-laden water into Aril river
आंवला। नदी किनारे प्रदर्शन करते ग्रामीण-संवाद
आंवला। ग्रामीण क्षेत्र में कारखानों द्वारा अवैधानिक तरीके से केमिकलयुक्त काला पानी और नदी को दूषित करने के विरोध में सोमवार को 30 से अधिक ग्रामीणों ने नदी किनारे प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम डरूआपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में विकसित हो रहे कारखानों से कई दिन से लगातार गांव में बहने वाली अरिल नदी में प्रदूषित, केमिकलयुक्त काला पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहा है। इस जहरीले पानी से सिंचाई भी नहीं हो सकती और खेती बर्बाद हो रही है। नदी में पिछले कई दिनों से लगातार मछलियों की मौत हो रही है। मृत मछलियां पानी में ऊपर तैर रही है। कई जानवर भी पानी पीकर बीमार हो गए है।
विज्ञापन

फैक्टरी द्वारा पिछले कई दिनों से रात्रि के समय केमिकलयुक्त प्रदूषित पानी इन नालों के जरिये नदी में बार-बार छोड़ा जा रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। प्रर्दशन करने वालों में गांव के रामकुमार, सौरभ कुमार, रंजीत, धर्मवीर, हरीश, रामदास, बनवारी लाल, छोटेलाल, मोरपाल हरीश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed