फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demolition action taken on illegal construction of former MP member

Bareilly News: पूर्व जिपं सदस्य के अवैध निर्माण पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Tue, 08 Oct 2024 06:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Demolition action taken on illegal construction of former MP member
बरेली। पूर्व जिपं सदस्य के अवैध निर्माण पर बीडीए ने बुलडोजर चलाया है। आरोपी ने बीते चार अक्तूबर को बीडीए की टीम को बंधक बनाकर मारपीट व गालीगलौज की थी। इस प्रकरण में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बदायूं रोड पर अवैध निर्माण रोकने पहुंचे बीडीए के दो सुपरवाइजरों को पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह ने अपने बेटे व छह साथियों के साथ मिलकर बंधक बना लिया था। आरोप था कि कई बार अवैध निर्माण को रोकने का नोटिस भेजने के बाद भी नहीं रुका और आरोपी लगभग 50 बीघा जमीन पर लगातार निर्माण कराता रहा। बीते शुक्रवार को भी बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी बीडीए के सुपरवाइजर ओमप्रकाश अपने साथी बच्चन के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां आरोपियों ने बंधक बनाकर मारपीट की। मामले में बलवा, सरकारी काम में बाधा और लोक सेवक को बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस प्रकरण में सोमवार को बीडीए ने आरोपी राजकुमार के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया है। आरोपी एक हजार वर्ग मीटर की जमीन पर नौ मीटर ऊंची दीवार खड़ी कर चुका था। हालांकि आरोपी राजकुमार का कहना है कि वह कॉलोनाइजर नहीं व्यापारी है। वह अपने प्लॉट की दीवार का निर्माण करा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed