फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demolition action taken on illegal colonies in Bareilly

UP: यहां अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बुलडोजर, कार्रवाई से खलबली; प्लॉट खरीदने से पहले जरूर करें ये काम

Thu, 15 Feb 2024 06:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 06:54 AM IST
सार

बरेली में अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। बीडीए की टीम ने बुधवार को पांच अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, जिससे कॉलोनाइजर्स में खलबली है। बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि खरीदते समय प्लॉट के दस्तावेज जरूर जांचे। 

विज्ञापन
Demolition action taken on illegal colonies in Bareilly
बुलडोजर से ध्वस्त किया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। पीलीभीत रोड स्थित गांव जुल्फिकार में अलग-अलग जगहों पर पांच अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही थीं। बीडीए की टीम ने इन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन


बीडीए वीसी मनिकंदन ए ने बताया कि खजुरिया घाट पर करीब 12 बीघा जमीन पर रिजवान खां और तौफीक कॉलोनी बनाने के लिए सड़क का निर्माण कर रहे थे। इसी के साथ मिट्टी भराई का काम चल रहा था। तीन हजार वर्गमीटर जमीन पर मुन्ना खां सड़क और बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन


गांव रजपुरा माफी में 20 बीघा जमीन पर जगन्नाथ राठौर सड़क, नाली और कार्यालय का निर्माण करा रहे थे। इन लोगों से मानचित्र मांगा गया तो नहीं दिखा सके। इस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसी तरह गांव कम्हरा में छह बीघा जमीन पर सड़क और बाउंड्रीवाॅल का काम हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मानचित्र के बसाई जा रही थीं कॉलोनियां 
इसी गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे सड़क निर्माण और बाउंड्रीवाॅल का निर्माण चल रहा था। यहां कॉलोनी बसाई जा रही थी, मगर मानचित्र पास नहीं था। सभी को ध्वस्त कर दिया गया और चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसा किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता हरीश चौधरी, अवर अभियंता सुनील गुप्ता, रमन अग्रवाल मौजूद रहे।

बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर से दस्तावेज जरूर ले लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। अवैध जगहों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Demolition action taken on illegal colonies in Bareilly
अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले भी हो चुकी है कार्रवाई 
तीन फरवरी को बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। चार जनवरी को महानगर कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। सिमरा अजूबा बेगम, फरीदापुर इनायत खां और उड़ला जागीर में बगैर साइट प्लान और नक्शा स्वीकृत कराए बिना कॉलोनियों बसाई जा रही थीं। यहां अवैध निर्माण को ढहा दिया गया था। 

रामगंगा सेक्टर आवसीय योजना के पास गांव चंद्रपुर बिचपुरी में लगभग 40 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण हो रहा था। मानचित्र न दिखा पाने पर यहां 18 दिसंबर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। 12 दिसंबर को भोजीपुरा इलाके में 106 बीघा में बसाई जा रही आठ अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed