फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Democracy fighter Maheshpal Singh passes away

लोकतंत्र सेनानी महेशपाल सिंह का निधन

Mon, 31 Jan 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Democracy fighter Maheshpal Singh passes away
लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे एसडीएम राम शिरोमणि, सीओ प्रेमकुमार थाना व अन्य। संवा - फोटो : BADAUN
दातागंज। क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी 75 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी महेशपाल सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
विज्ञापन

उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलने पर प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम दातागंज राम शिरोमणि, सीओ प्रेम कुमार थापा, इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह डहरपुर पहुंचे।

महेशपाल सिंह 1975 में इमरजेंसी के दौरान तत्कालीन सरकार के विरोध और लोकतंत्र बहाली की मांग और प्रदर्शन को लेकर जेल गए थे। इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वालों को बाद में लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा दिया गया था। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने महेशपाल सिंह के गांव पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। शाम को ही गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बड़े बेटे अरुण ने उनको मुखाग्नि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed