फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demo was done at crossing number 357 between Bareilly-Rasooiya after informing about the train accident

Bareilly News: ट्रेन दुर्घटना की सूचना देकर बरेली-रसोइया के बीच क्रॉसिंग नंबर 357 पर किया गया डेमो

Thu, 26 Jun 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demo was done at crossing number 357 between Bareilly-Rasooiya after informing about the train accident
बरेली। रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को बरेली-शाहजहांपुर रेल खंड में बरेली-रसोइया स्टेशन के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 357 पर दुर्घटना का डेमो कर रेलवे की राहत टीमों और सुरक्षा कर्मियों के समय प्रबंधन को परखा।
विज्ञापन

बुधवार को 15910 अवध-असम एक्सप्रेस एक घंटा 32 मिनट की देरी से बरेली आई। बरेली से चलने के बाद इस ट्रेन को क्रॉसिंग नंबर 357 पर रोक दिया गया। इसके बाद कंट्रोल रूम को क्रॉसिंग पर दुर्घटना की सूचना दी गई। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उनको डेमो और मॉकड्रिल के बारे में बताया गया। इंस्पेक्टर आरपीएफ विनीता ने बताया कि डेमो कर अधिकारियों ने रेलवे के विभिन्न विभागों के टाइम रिस्पांस को परखा है। इसके लिए मुरादाबाद से टीम आई थी। किसी भी विभाग को डेमो के संबंध में पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed