फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand to make Bareilly College a central university BJP MP gives assurance

UP News: बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग, भाजपा सांसद ने दिया आश्वासन

Thu, 26 Feb 2026 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 10:39 AM IST
सार

बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग लगातार उठ रही है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन और छात्र इकाई ने भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार से पैरवी करने का आग्रह किया गया। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया है कि वे जल्द ही इस विषय के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे।  

विज्ञापन
Demand to make Bareilly College a central university BJP MP gives assurance
बरेली कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्र इकाई-प्रथम की ओर से कंप्यूटर सेमिनार हॉल में बुधवार को एक दिवसीय शिविर और प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद छत्रपाल गंगवार ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी एनएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं और समाज सेवा की भावना उनके भीतर यहीं से जागृत हुई थी। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन और छात्र इकाई ने सांसद को 189 वर्ष पुराने ऐतिहासिक बरेली कॉलेज का चित्र स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री से करेंगे मुलाकात 
साथ ही, उनसे बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए संसद में प्रभावी पैरवी करने का विशेष आग्रह किया गया। सांसद ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस विषय को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उन्हें केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंधित एक प्रस्ताव भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य वक्ता शशांक भाटिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल धन कमाना नहीं, बल्कि संस्कारों के माध्यम से समाज और जीव-जंतुओं की सेवा करना है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने एनएसएस को महाविद्यालय के रचनात्मक कार्यों का दर्पण बताया।

समारोह के दौरान सत्र 2023-2025 में 240 घंटे की सेवा पूरी करने वाले स्वयंसेवकों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान डॉ. राजीव यादव, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे, पार्षद हरिशंकर, प्रो. रविंद्र बंसल, प्रो. नीरज राठौर, विनीत यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed