फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand to improve power supply that has been erratic for a month

Bareilly News: एक माह से चरमराई विद्युत आपूर्ति सुधारने की मांग

Sat, 13 Jun 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Demand to improve power supply that has been erratic for a month
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहबाजपुर में एक माह से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीओ अलीगंज से मिलकर शिकायत की। लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शंकर लाल, मुकेश, सौरभ, राजेश सिंह, श्याम बाबू, नेमचंद आदि ने बताया कि उनके गांव को बिशारतगंज के अंटुआ विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। 13 मई को आई आंधी-बारिश में पेड़ गिरने व पोल टूटने के कारण गांव की सप्लाई ठप हो गई थी। आरोप है कि कई दिन बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हुई लेकिन इस दौरान उनके यहां तैनात लाइनमैन दो पोल के तार उतारकर ले गया। इससे कई उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। जिन घरों के पास तीन तार वाली लाइन बनी हुई है, उन घरों में तो बिजली मिल रही है लेकिन जिन घरों के पास दो तार की लाइन है, उनमें बिजली नहीं मिली। शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हुआ है। प्रभावित ग्रामीण गर्मी से परेशान हैं। एसडीओ अलीगंज रमेश कुमार ने सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed