{"_id":"6af76a01ef38f230690566d0","slug":"demand-to-extend-the-ots-date-councilor-writes-to-the-administration-bareilly-news-c-4-bly1015-1006817-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओटीएस की तिथि बढ़ाने की मांग, पार्षद ने शासन को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओटीएस की तिथि बढ़ाने की मांग, पार्षद ने शासन को लिखा पत्र
Sat, 14 Nov 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की तिथि बढ़ाने के लिए सपा पार्षद राजेश अग्रवाल ने शासन को पत्र लिखा है। यह योजना 15 अगस्त से प्रारंभ हुई थी और इसकी अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित है। पार्षद ने प्रमुख सचिव विकास गुरु प्रसाद काले और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को ईमेल भेजकर इस योजना की अवधि 31 दिसंबर या 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने निगम के अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया है, कहा कि बरेली में यह योजना तीन माह के स्थान पर केवल एक माह ही चल पाई, जिससे जनता इसका पूरा लाभ नहीं उठा सकी। कई अन्य अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि ओटीएस योजना का काम ठीक चल रहा है।
विज्ञापन
