फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand to confiscate the land of Ramlila fair

Bareilly News: रामलीला मेला की भूमि को कुर्क करने की मांग

Tue, 26 Nov 2024 07:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Demand to confiscate the land of Ramlila fair
आंवला। श्रीरामलीला मेला समिति संतोषी बाबा मंदिर कमेटी द्वारा एसडीएम को पत्र देकर गांव महमूदपुर में हर साल लगने वाले रामलीला मेला कमेटी की भूमि को कुर्क करने की मांग की गई है। वहीं, मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीएम नहने राम ने पुलिस को मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही मामले की जांच आख्या भी मांगी है।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने बताया कि महमूदपुर गांव में भरतपुर रोड पर करीब सौ साल से श्राद्ध पक्ष के बाद श्रीरामलीला मंचन व तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन होता आ रहा है। भूमि की मालिक रम्पा देवी ने करीब नौ बीघा जमीन यहां स्थित मंदिर व रामलीला के लिए दान में दी थी। रम्पा देवी की मृत्यु के बाद उनके दामाद ने कई बार इजाजत लेकर इस जगह पर रामलीला व मेले की परंपरा को आगे बढ़ाया। इस जगह पर संतोषी बाबा की समाधि, पीपल का पेड, कुआं, शनिदेव आदि का मंदिर भी बना हुआ है।
विज्ञापन

कमेटी पदाधिकारियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने पिछले महीने रामलीला का स्टेज, धर्मशाला में तोड़फोड़ कर तहस-नहस करने की कोशिश की। इसकी थाना पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। कमेटी पदाधिकारियों ने विपक्षियों पर रामलीला की जगह पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाकर एसडीएम से भूमि को कुर्क करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed