{"_id":"6a04d5595d56452a380d81d1","slug":"demand-for-transparency-in-teacher-recruitment-bareilly-news-c-4-bly1053-883958-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिक्षकों के समायोजन में पारदर्शिता की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिक्षकों के समायोजन में पारदर्शिता की मांग
Thu, 14 May 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 14 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शिक्षक समायोजन की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने आवाज बुलंद की है। जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी और शिक्षक समायोजन समिति के अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। महासंघ ने शासन की मंशा और उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए मांग की है कि पूरी प्रक्रिया को व्यावहारिक और विसंगति रहित बनाया जाए। इस दौरान जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा, सत्यार्थ पाराशरी, परीक्षित गंगवार, अवनीश गंगवार, सत्यपाल सिंह, हरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बीएसए को बताईं समस्याएं
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश गंगवार की अध्यक्षता में बीएसए डॉ. विनीता से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने अवगत कराया कि जनगणना ड्यूटी के चलते शिक्षकों को ब्रिज कोर्स की तैयारी में कठिनाई हो रही है। शिष्टमंडल ने विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रखने हेतु प्रधानाध्यापकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने और गंभीर बीमार, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों की माताओं को राहत देने की मांग की। इस दौरान केसी पटेल, बलवीर सिंह, मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे।