फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand for Education Minister's resignation echoes at 'Youth Outrage March'

Bareilly News: युवा आक्रोश मार्च में गूंजी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for Education Minister's resignation echoes at 'Youth Outrage March'
बरेली। पेपर लीक होने के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) के साथ ही कई अन्य संगठनों ने दामोदर स्वरूप पार्क में सभा की। इसके बाद अयूब खां चौराहे तक युवा आक्रोश मार्च निकाला गया।
विज्ञापन




पछास की कार्यकर्ता दिशा ने कहा कि सरकार छात्रों-युवाओं का विश्वास खो चुकी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पिछले एक माह से जारी है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपनी असफलता के लिए इस्तीफा देना ही होगा।
विज्ञापन




मार्च के समर्थन में उतरे क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के हिमांशु ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। बरेली कॉलेज के छात्र देवाशीष ने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगें सुननी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव ध्यान चंद्र मौर्या ने कहा सिर्फ छात्र-युवा ही नहीं, मजदूर मेहनतकश भी इस सरकार में बदहाल हैं। सरकार न मजदूरों को न्यूनतम वेतन दे पा रही है और न ही युवाओं को शिक्षा व सम्मानजनक रोजगार।

ऑटो रिक्शा टेंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंचे। पछास के शहर सचिव कैलाश के साथ ही साक्षी, राजन सक्सेना, अमित, प्रकुल, वरुण सक्सेना, गुंजन, साक्षी, प्रियंका व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed