{"_id":"67be26d1b05228e152073497","slug":"demand-for-chardham-helicopter-service-from-bareilly-airport-raised-in-the-assembly-bareilly-news-c-4-lko1064-588299-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विधानसभा में उठी बरेली एयरपोर्ट से चारधाम हेलीकॉप्टर सेवा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विधानसभा में उठी बरेली एयरपोर्ट से चारधाम हेलीकॉप्टर सेवा की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नाथ नगरी के रूप में पहचान बनाए बरेली से केदारनाथ धाम सहित चारधाम के लिए हेलीकाॅप्टर सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। इसकी मांग कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान उठाई है। उनका कहना है कि इससे बरेली मंडल के श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। साथ ही 300 बेड अस्पताल को सुपरस्पेशियलिटी सुविधाओं के साथ विकसित करने की जरूरत है। सुपरस्पेशियलिटी सेवा के लिए अभी कोई सरकारी चिकित्सा संस्थान मौजूद नहीं है।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पश्चिमी यूपी में बरेली से हर साल बद्रीनाथ, केदारनाथ सहित चारधाम की यात्रा पर लाखों श्रद्धालु जाते हैं। बरेली अब उड्डयन मानचित्र पर भी अंकित हो गया है। ऐसे में सिविल एयरपोर्ट से चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कराई जाय। श्रद्धालु इसकी मांग लंबे समय से कर रहे हैं। विधायक ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि और सुविधाएं बढ़ाए पर विचार करने के मांग की है। बताया कि पूरे प्रदेश में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर हुई हैं। उन्हें और बेहतर करने के लिए वित्तमंत्री ने बजट में प्रावधान किया है। कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में 300 बेड का अस्पताल बना है लेकिन उसका सदुपयोग नहीं हो रहा है। उसे सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में बदला जाए। ऐसा हुआ तो मंडलभर के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
मेट्रो, सेटेलाइट बस अड्डा पर शीघ्र शुरू हो काम
मथुरा, आगरा, जयपुर, राजस्थान के लिए एक नए बस अड्डा की जरूरत बदायूं रोड पर है। इसका निर्णय मुख्यमंत्री को लेना चाहिए। सेटेलाइट बस अड्डा के विस्तार की योजना को पूरा करने के लिए निर्माण जल्दी शुरू कराया जाए। जिससे यह बस टर्मिनल के रूप में काम कर सके। मेट्रो सेवा भी अब जरूरत है। इसे भी नाथ नगर में जल्दी शुरू किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
सुभाष नगर में बनवाया जाय अंडरपास
विधायक ने मांग रखी कि एक तरफ प्रदेश में एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। उनकी विधानसभा में आने वाले सुभाषनगर को भी गति मिलनी चाहिए। यहां अंडरपास बन जाय तो करीब डेढ़ लाख लोगों को फायदा होगा। इससे लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। इस दौरान उन्होंने बरेली के कवि किशन सरोज की रचना भी पढ़ी। कौन कर सका बंदी, रोशन निगाहों में? कौन रोक पाया है गंध बीच राहों में?। अमर उजाला ब्यूरो