फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand for action in attempted murder case

Bareilly News: हत्या की कोशिश के मुकदमे में कार्रवाई की मांग

Sat, 26 Jul 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for action in attempted murder case
दुनका। थाना शाही क्षेत्र के गांव बसई निवासी राजेश कुमार ने एसएसपी से मिलकर वीरपाल द्वारा दर्ज कराए गए हत्या के प्रयास के मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

राजेश कुमार निवासी बसई ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि 23 जुलाई शाम पांच बजे वह अपने भाई ब्रह्मदेव, प्रवेश, चंद्रभान व अन्य परिजनों के साथ कांवड़ ले जाने के लिए गाड़ी की सजावट कर रहे थे। वहां गांव के पास तमाम लोग मौजूद थे। उसका गांव के महावीर, वीरपाल से कई वर्षों से 34 बीघा जमीन को लेकर सिविल न्यायालय में मुकदमा चल रहा था, जो चार अप्रैल को उसके पक्ष में कोर्ट ने फैसला दे दिया। वीरपाल आदि ने जिला जज के यहां अपील दायर कर स्टे लेने का प्रयास किया जिसकी उसके द्वारा पैरवी करने पर स्टे नहीं मिल सका। इस कारण वीरपाल ने अपने परिवार के सहयोग से अपने कंधे में गोली मारकर झूठा केस बनाकर उसे एवं उसके भाई ब्रह्मदेव आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास में झूठा मुकदमा पंजीकृत करा दिया ताकि जमीन के मुकदमे में वह पैरवी न कर सके।
विज्ञापन


एसएसपी ने पीड़ित का गंभीरता पूर्वक बयान सुनकर थानाध्यक्ष शाही को मामले की जांच करके कार्रवाई के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed