फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi Police took away two accused of Goldy Brar gang after presenting them before the Juvenile Board

Disha Patani House Firing: किशोर न्यायालय में हो गई नाबालिग आरोपियों की पेशी, बरेली पुलिस को नहीं लगी भनक

Sun, 05 Oct 2025 04:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Oct 2025 04:16 PM IST
सार

बरेली में हुए बवाल के बीच दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग प्रकरण दब गया। बवाल प्रकरण के बीच दिल्ली पुलिस गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के दो नाबालिग शूटरों को बरेली किशोर न्यायालय में पेश कराकर वापस लौट गई। 

विज्ञापन
Delhi Police took away two accused of Goldy Brar gang after presenting them before the Juvenile Board
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग प्रकरण में दिल्ली पुलिस गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के दो नाबालिग आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश कराकर वापस लौट गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस को दोनों ही आरोपियों से पूछताछ का मौका नहीं मिला। अब कोतवाली पुलिस फिर से दोनों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन


अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर 11 सिंतबर को पहली और 12 सितंबर को दूसरी बार गोल्डी बरार-रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 2500 सीसीटीवी कैमरे और 300 से ज्यादा शहर के होटल और शहर भर के एटीएम की फुटेज देखी थी। इसके बाद बदमाशों को ट्रेस किया गया था। 
विज्ञापन


इस मामले में 19 सितंबर को घटना के मुख्य दोनों शूटर रविंद्र और अरुण को यूपी एसटीएफ ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में मार गिराया था। वारदात में शामिल आरोपी दीपू व उसके दोस्त अनिल को बरेली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। वहीं पहले दिन फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को को दिल्ली की स्पेशल टीम ने पकड़ा था। दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों से पिस्टल, तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली पुलिस ने दाखिल किया था बी वारंट 
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से दोनों को दिल्ली के बाल सुधार गृह भेजा था। इसके बाद से ही कोतवाली पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के किशोर न्याय बोर्ड में बी वारंट दाखिल किया था। इसी बीच शहर में जुमे की नमाज के बाद विवाद हो गया था। 

जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अब तक व्यस्त है और बवाल की वजह से शहर में पहले तीन दिन फिर शुक्रवार और शनिवार को इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ी थीं। इसी बीच 29 सितंबर को दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को बरेली के किशोर न्यायालय में पेश कराने के बाद कड़ी सुरक्षा में वापस ले गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस को दोनों आरोपियों से पूछताछ का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed