फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi Police canceled permission for press conference, Maulana Tauqeer Raza said - it will happen

Bareilly : दिल्ली पुलिस ने रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति, मौलाना तौकीर रजा बोले- हर हाल में होगी

Sat, 23 Nov 2024 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 05:04 AM IST
सार

दिल्ली के रामलीला मैदान पर 24 नवंबर को प्रस्तावित कॉन्फ्रेंस को लेकर सरकार और संगठन के बीच कश्मकश शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Delhi Police canceled permission for press conference, Maulana Tauqeer Raza said - it will happen
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान पर 24 नवंबर को प्रस्तावित कॉन्फ्रेंस को लेकर सरकार और संगठन के बीच कश्मकश शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस ने आयोजन की अनुमति रद्द कर दी है।    

विज्ञापन


दिल्ली स्थित आवास पर शुक्रवार को बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इत्तेहाद-ए-मिल्लत (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पैगंबर की अजमत से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं। कॉन्फ्रेंस का आयोजन हर हाल में होगा। हम रामलीला मैदान पर रसूल-ए-आजम के लिए इत्तेहाद का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली की धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला गया था। सभी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सब की अनुमति दी जा रही है। हम अमन के साथ अपनी बात भी नहीं रख सकते। दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। इस से बड़ा अन्याय क्या हो सकता है?  हम सच्चे आशिक-ए-रसूल हैं। हाथ में तिरंगा लेकर निकलें। दुरुद शरीफ पढ़ते हुए चलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पुलिस रोके तो वहीं बैठ जाएं और दुरूद पढ़ते रहें। कोई नारा न लगाएं। रामलीला मैदान में हमारे कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग हनुमान चालीसा पाठ करने की बात कह रहे हैं। उनसे यह कहलवाया जा रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed