फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi-Lucknow Highway: Highway killed in rain, danger at every step

दिल्ली-लखनऊ हाईवेः बारिश में जानलेवा हुआ हाईवे, कदम-कदम पर खतरा

Fri, 24 Jul 2020 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Lucknow Highway: Highway killed in rain, danger at every step
बारिश में नेशनल हाईवे पर गड्डों की है भरमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सात अरब का ठेका लेने वाली कंपनी ने कुछ काम कराया लेकिन अभी काफी बाकी,फरीदपुर बाईपास पर ओवरब्रिज का एक हिस्सा पूरा टूटा

विज्ञापन
बरेली। बारिश के मौसम में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बरेली-फरीदपुर फोरलेन पर बेहद खतरनाक हो गया है। करीब दो साल पहले इस हाईवे का ठेका लेने वाली इरा इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी के बीच में ही काम छोड़ने के बाद पिछले साल ही यह हाईवे काफी खस्ताहाल हो गया था। कई बड़े एक्सीडेंट के बाद एनएचएआई ने पिछले साल पूरा हाईवे ठीक कराने के लिए एक कंपनी को करीब सात अरब का ठेका दिया था। मरम्मत के काम हुए लेकिन अभी भी कई जगहों पर टूटे डिवाइडर, अधूरे काम और खस्ताहाल फ्लाईओवर की वजह से एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है। एनएचएआई अफसरों का कहना हैै कि अभी मरम्मत का काम चल रहा है। प्रोजेक्ट को पूरा होने में अभी 18 महीने लगेंगे।

खतरा-एक कई जगहों पर अवैध कट से भी एक्सीडेंट का खतरा

रजऊ परसपुर से फरीदपुर के बीच हाईवे पर कई जगहों पर डिवाइडर को तोड़कर अवैैध कट बना दिए गए हैं। इससे स्थानीय लोग सुरक्षा को दरकिनार कर इन कटों से वाहनों से निकालते रहते हैं। इससे यहां एक्सीडेंट का खतरा बना है। इन डिवाइडर पर पेड़ लगाए जाने थे। ताकि रात में सामने से आ रहे वाहनों की हेडलाइट ड्राइवर की आंखों पर न पड़े। यह काम भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

खतरा-दो गौसगंज के पास अधूरे हाईवे पर हादसे का खतरा

गौसगंज से पहले हाईवे का कुछ हिस्सा बना ही नहीं है। इसलिए यहां पर रूट का डायवर्जन कर सड़क के एक साइड की लेन पर ही दोनों तरफ का ट्रैफिक काफी समय से गुजारा जा रहा है। डायवर्जन के पास मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में वाहन इस गड्ढे में अचानक उछलकर अनियंत्रित होने से उनका दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरा-तीन अधूरे टोल की सड़क बनाई लेकिन टूटे डिवाइडर से खतरा बरकरार

फरीदपुर के पास एनएचएआई ने टोल प्लाजा बनाने की तैयारी चल रही है। पहले हाईवे का निर्माण कार्य ही ठप हो गया तो टोल प्लाजा का स्ट्रक्चर भी आधा-अधूरा छोड़ दिया गया। इस वजह से यहां बीच में गहरे गड्ढे हो गए थे। यहां आए दिन वाहनों के पलटने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। हाल में यहां मरम्मत करा दी गई है लेकिन डिवाइडर टूटे हैं और टोल प्लाजा बनाने का काम भी ठप पड़ा है।

खतरा-चार खतरे की घंटी बने फरीदपुर फ्लाईओवर का एक हिस्सा बंद

खतरे की घंटी बने फरीदपुर बाईपास के फ्लाईओवर के बरेली से शाहजहांपुर जाने वाले एक हिस्से को बंद कर दिया गया है। यहां मिट्टी के बहने, हाईवे के दरकने और धंसने का सिलसिला जारी था। जरा सी नजर चूकते ही इसमें वाहनों का गिरने का खतरे को देखते हुए एनएचएआई ने फ्लाईओवर पर ट्रैफिक को वन वे कर दिया है। क्षतिग्रस्त हिस्से ढहाकर वहां सुरक्षा पट्टी लगा दी गई हैं। हालांकि यहां जेसीबी सहित अन्य मशीनें खड़ी हैं लेकिन गुरुवार को मरम्मत का काम नहीं हो रहा था।
खतरा-पांच शाहजहांपुर से फरीदपुर कस्बे के अंदर दाखिल होने के लिए मोड़ पर न तो कोई संकेतक है और न ही सेफ्टी लाइट लगाई गई है। इससे वाहन चालक अक्सर यहां भ्रमित हो जाते हैं। यहां हाईवे का डिवाइडर भी काफी दूर तक टूट हुए हैं। बारिश में वहां पानी भरने के साथ कीचड़ भी हो जाता है। इससे वाहनों के मुड़ने के दौरान एक्सीडेंट का खतरा बना है।

‘हाईवे पर मरम्मत के बाद अब मेन प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है। कई जगहों पर फ्लाईओवर जो अधूरे पड़े थे या खस्ताहाल थे, उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है।’- अमित प्रकाश, पीडी, एनएचएआई 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed