{"_id":"b1a13e761ff59c8e2045416f64e099fd","slug":"deleted-shoppers-occupation-mayor-presenting-flowers-khazkshukria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने कब्जे हटाए, मेयर ने फूल देकर कहा..शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों ने कब्जे हटाए, मेयर ने फूल देकर कहा..शुक्रिया
बरेली
Updated Fri, 08 Jan 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राजेंद्रनगर में अतिक्रमण हटाने में नगर निगम की गांधीगिरी काम आ गई। तीन दिन की मोहलत पाकर दुकानदारों ने खुद ही अपने कब्जे हटा लिए। बृहस्पतिवार को न जेसीबी गरजी न झंझट की नौबत आई। सौहार्द का मौका देखकर मेयर डॉ. आईएस तोमर भी फूल लेकर दुकानदारों के पास पहुंच गए और अतिक्रमण हटाने की पहल करने के लिए धन्यवाद दिया। यह भी कहा कि यदि सभी ऐसा ही करने लगें तो शहर अपने आप स्मार्ट बन जाएगा।
राजेंद्रनगर में शील चौराहे के आसपास दुकानदाराें ने दुकान से 10 फीट आगे जबरन कब्जा कर रखा था। किसी ने होर्डिंग लगाई थी तो किसी ने टिन शेड लगाया था। रविवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। जुर्माना भरने के बाद उन्होंने खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए मोहलत मांगी। सहायक नगर आयुक्त विकास सेन और अतिक्रमण प्रभारी जगपाल पटेल ने तीन दिन का समय दे दिया। बृहस्पतिवार को जब टीम पहुंची तो अधिकतर दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण खुद हटा लिया था। कब्जा न हटाने पर एक ज्वैलर्स को चेतावनी दी गई।
दुकानदार बोले-अब आपकी बारी
शील चौराहे के दुकानदाराें ने मेयर डॉ. आईएस तोमर से कहा कि हमने पहले कर दी है अब नगर निगम की जिम्मेदारी है। चौराहे को सुंदर बनाने में हम भी योगदान देंगे। यहां पार्क बनने के साथ दुकानदाराें के बाहर पार्किंग बनाने और नाले को ढकने की मांग की ही गई है। चौराहे के किनारे लाइट लगवाने को भी कहा गया।