फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delay in trains is making travelling difficult, passengers are waiting for hours

Bareilly News: ट्रेनों की लेटलतीफी से मुश्किल हो रहा सफर, यात्री कर रहे घंटों इंतजार

Sat, 14 Jun 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Delay in trains is making travelling difficult, passengers are waiting for hours
बरेली। रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफाॅर्म की संख्या कम होने से ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ रहा है। इन दिनों ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। मालगाड़ियों की संख्या भी बढ़ी है। कई बार एक से दो घंटे तक ट्रेनें आउटर पर खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर छह प्लेटफाॅर्म हैं। यहां से रोज औसतन 195 ट्रेनों का आवागमन होता है। बरेली-चंदौसी रेल लाइन पर भी ट्रेनों की संख्या ठीकठाक है। यह रेल लाइन भी कैंट स्टेशन के पास दिल्ली-लखनऊ मुख्य रेल लाइन से जुड़ जाती है।
विज्ञापन

बरेली-कासगंज रेल लाइन पर भी रोज औसतन 36 ट्रेनों का संचालन होता है। तीनों रेल लाइनों से रोजाना औसतन 100 मालगाड़ियों का भी आवागमन होता है।
इस कारण कई बार ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ता है। इस वजह से बरेली होकर गुजरने वाली 75 फीसदी ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हो जाती हैं।
n इन ट्रेनों ने कराया इंतजार ः 03312 चंडीगढ़-धनबाद विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार को सात घंटे देरी से आई। 04602 फिरोजपुर-पटना विशेष ट्रेन और 04018 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेनों ने चार-चार घंटे इंतजार कराया। 04301 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन पांच घंटे देरी से आई। 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, 04210 चंडीगढ़-लखनऊ विशेष ट्रेन, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस ने भी चार-चार घंटे तक इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed