Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delay in special trains, difficulty in traveling due to crowd in regular trains

Bareilly News: विशेष ट्रेनों की लेटलतीफी, नियमित में भीड़ से मुश्किल में सफर

Wed, 29 May 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Delay in special trains, difficulty in traveling due to crowd in regular trains
बरेली। छुट्टियों में फैमिली ट्रिप पर निकल रहे लोग विशेष के मुकाबले नियमित ट्रेनों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं पर लेटलतीफी यात्रियों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। वहीं, नियमित ट्रेनों में भीड़ सांस फुला रही है। कई नियमित ट्रेनों के स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 200 तक पहुंच चुकी है। एसी श्रेणियों में भी जून के अंत तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। धार्मिक स्थलों और पहाड़ों की ओर जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है।
विज्ञापन

बरेली होकर 52 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 04310 देहरादून-गोरखपुर विशेष ट्रेन, 04004 नई दिल्ली-समस्तीपुर विशेष ट्रेन, 05656 गुवाटी-जम्मूतवी विशेष ट्रेन, 1203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस, 04073 सहरसा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, 04679 गुवाहटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन, 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष ट्रेन, 04060 आनंद विहार-जयनगर विशेष ट्रेन, 04530 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन, 04309 गोरखपुर-देहरादून विशेष ट्रेन, 04313 मुजफ्फरपुर-देहरादून विशेष ट्रेन, 04311 हावड़ा-देहरादून ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में आसानी से कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं।
विज्ञापन

नियमित ट्रेनों में 15006 देहरादून-गोरखपुर, 13020 बाघ एक्सप्रेस, 15274 अवध-असम एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 15005 गोरखपुर-देहरादून राप्ती-गंगा एक्सप्रेस, 15119 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस, 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस, 13009 हावड़ा-ऋषिकेश दून एक्सप्रेस, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अप्रैल से 20 मई तक पंजाब में किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों के रूट बदले जा रहे थे। पंजाब और जम्मू की ओर आने-जाने वाली सभी ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार थीं। ऐसे में ट्रेनों में एक माह के लिए टिकट बुकिंग भी कम हो गई थी। 20 मई को किसान आंदोलन खत्म होने के साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश भी हो गया है। इसके बाद से ट्रेनों में एकाएक बुकिंग तेज हो गई है। इधर, 26 जून से अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। इसके लिए भी श्रद्धालु अभी से बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed