फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delay in regular operation of Agra Fort, Bareilly-Aligarh passenger will be given extension

Bareilly News: आगरा फोर्ट के नियमित संचालन में देरी, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को दिया जाएगा विस्तार

Fri, 29 Nov 2024 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Delay in regular operation of Agra Fort, Bareilly-Aligarh passenger will be given extension
बरेली। आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन में हो रही देरी के बीच रेलवे ने बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को आगरा तक विस्तार देने की कवायद शुरू कर दी है। जनवरी में जारी होने वाली नई समय सारिणी से पहले इस ट्रेन के विस्तार को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इधर, इज्जतनगर मंडल ने आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन के लिए उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल से पत्राचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल लखनऊ-आगरा के बीच मीटरगेज लाइन पर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन करता था। यह ट्रेन पीलीभीत, मैलानी होते हुए चलाई जाती थी। कासगंज-बरेली रेलखंड के अमान परिवर्तन के दौरान इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। वर्ष 2016 में आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन की मांग भी शुरू हो गई। कई सांसदों ने भी इस ट्रेन का संचालन नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल ने इसके लिए आगरा मंडल से रेल लाइन उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया, लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी। दरअसल, इज्जतनगर मंडल की रेल लाइन मथुरा कैंट स्टेशन तक है। इसके आगे की रेल लाइन उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल की है। आगरा मंडल से इसकी मंजूरी न मिलने के कारण रेलवे ने अलीगढ़-बरेली पैसेंजर को आगरा तक विस्तार देने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी-अलीगढ़ होते हुए आगरा तक जाएगी पैसेंजर ट्रेन
बरेली-अलीगढ़ रेल लाइन उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की है। मुरादाबाद मंडल ही बरेली-अलीगढ़ के बीच 04375/76 और 04377/78 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करता है। इन ट्रेनों का संचालन एक जनवरी से बदले हुए नंबर 54351/52 और 54353/54 से किया जाएगा। इनकी समय सारिणी में भी बदलाव होगा। दो स्टेशनों के बीच यात्रा का समय घट जाएगा। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन को चंदौसी, अलीगढ़ होते हुए आगरा तक चलाया जाएगा।

--
आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रस्तावित है। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल से रेल लाइन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को आगरा तक विस्तार देने के लिए अनुमति का इंतजार है। इन ट्रेनों का संचालन उत्तर रेलवे करता है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed