फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delay in first semester exams due to flaw in Samarth portal

Bareilly News: समर्थ पोर्टल की खामी से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में देरी

Sun, 23 Nov 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Delay in first semester exams due to flaw in Samarth portal
बरेली। स्नातक व परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म समर्थ पोर्टल से भरे जाएंगे, लेकिन समर्थ पोर्टल पर शुल्क के गेटवे का विकल्प नहीं खुल रहा है। इस कारण छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इससे रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं जो पहले पांच दिसंबर को होना प्रस्तावित थीं, अब जनवरी में हो सकेगी।
विज्ञापन




इस वर्ष राज्य के सभी विवि के प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से हुए हैं। इसलिए परीक्षा फॉर्म भी समर्थ के माध्यम से ही भरे जाएंगे, लेकिन अब तक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म ही नहीं खुले हैं। जिससे ये सत्र पूरा होने में देरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष भी पहले परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से होना प्रस्तावित थीं, लेकिन बाद में व्यवस्था नहीं बनने से अंत में रुविवि ने अपने पोर्टल से ही परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की। तब भी दिसंबर के बजाय परीक्षाएं जनवरी में करानी पड़ी थी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया समर्थ पोर्टल पर शुल्क का गेटवे विकल्प नहीं खुल रहा है। इसलिए प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। वहीं रुविवि के पटल से तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर में होना निर्धारित हैं। संवाद
विज्ञापन



कई छात्रों ने नहीं कराई सीट लॉक

रुविवि में इस वर्ष प्रवेश लेने वाले कई कॉलेज के अलग-अलग कोर्स के छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश लिया, लेकिन समर्थ पोर्टल के बारे में जानकारी नहीं होने से सीट लॉक नहीं करा सके। इसमें बरेली कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। कॉलेज की प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कॉलेज की ओर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों को दोबारा सीट लॉक करने का मौका देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed