फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delay in becoming a scrapping center, junk vehicles being dumped

Bareilly News: स्क्रैपिंग सेंटर बनने में देरी, डंप हो रहे कबाड़ वाहन

Wed, 19 Apr 2023 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Delay in becoming a scrapping center, junk vehicles being dumped
बरेली। मंडल के दस हजार वाहन अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं। परिवहन विभाग ने उनको चिह्नित तो कर लिया है, लेकिन स्क्रैपिंग के इंतजाम नहीं होने से वाहन इधर-उधर डंप पड़े हैं। परिवहन विभाग ने ऑटोमैटिक स्क्रैपिंग सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मंडल के किसी जिले में अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। हालांकि, मुरादाबाद मंडल के रामपुर जिले में स्क्रैपिंग सेंटर खुल चुका है।
विज्ञापन

25 सितंबर 2021 मोटर यान स्क्रैपिंग सुविधा की अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन सिस्टम अब तक इसके लिए तैयार नहीं हो सका है। परिवहन विभाग के अफसर प्रयास करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी है। विभाग निजी कंपनी के जरिये स्क्रैपिंग सेंटर बनाना चाहता है। इसके लिए चार से पांच करोड़ रुपये निवेश करना होगा। अभी तक सिर्फ एक उद्यमी ने उत्साह दिखाया है, लेकिन उसके आवेदन की भी औपचारिकताएं अधूरी हैं। ऐसे में स्क्रैप हो चुके सरकारी वाहन कार्यालय परिसरों में ही डंप हैं।
विज्ञापन

जिले का नाम स्क्रैप करने योग्य वाहन
बरेली 4331
बदायूं 1590
पीलीभीत 749
शाहजहांपुर 2769
कोट
मंडल के चारों जिलों में बड़ी संख्या वाहनों को स्क्रैप किया जाना है। स्क्रैपिंग सेंटर निजी स्तर पर खोले जाने हैं। परिवहन विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मांगा है। बरेली जिले से एक आवेदन आया है। उसकी भी औपचारिकता पूरी नहीं हुई है। मुख्यालय से इसकी माॅनिटरिंग हो रही है। - दिनेश सिंह, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

...तब तक रजिस्टर्ड कबाड़ी तलाशिए
जब तक स्क्रैप सेंटर नहीं बन रहा, तब तक के लिए रजिस्टर्ड कबाड़ी का विकल्प आपके सामने है। अगर आपका व्यावसायिक वाहन अपनी उम्र पूरी कर चुका है तो विभाग उसके लिए फिटनेस जारी नहीं करेगा। ऐसे में आप पंजीकरण निरस्त करा सकते हैं। इसके लिए वाहन रजिस्ट्रर्ड कबाड़ी को बेचना होगा। वाहन के जिस हिस्से पर चेचिस नंबर लिखा होता है, उसे काटकर परिवहन विभाग में जमा करें। पंजीकरण निरस्त कराने में कोई फीस देय नहीं है। ब्यूरो

175 सरकारी वाहन कबाड़ होने के बाद भी नहीं हुए स्क्रैप
बरेली जिले में 175 सरकारी वाहनों ने उम्र पूरी कर ली है। शासन से इनको स्क्रैप करने के आदेश हो चुके हैं, लेकिन स्क्रैप सेंटर के अभाव में ये कार्यालय परिसर में ही धूल फांक रहे हैं। विकास भवन में कई वाहन खड़े हैं जो वर्षों से चले ही नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed