फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dehradun route closed due to landslide during rain, four trains partially cancelled

UP: बारिश में भूस्खलन से देहरादून रेल रूट बंद, चार ट्रेनें आंशिक निरस्त, 20 से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित

Wed, 06 Aug 2025 09:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 06 Aug 2025 09:12 AM IST
सार

भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गया, जिससे बरेली होकर गुजरने वाली 20 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। भूस्खलन होने से देहरादून रूट बंद हो गया, जिसके कारण चार ट्रेनों को आंशिक निरस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
Dehradun route closed due to landslide during rain, four trains partially cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाने लगा है। मंगलवार शाम सात बजे हरिद्वार-मोतीचूर के बीच किलोमीटर संख्या 29/04-05 पर भूस्खलन होने के कारण देहरादून रेल मार्ग बाधित हो गया। ऐसे में कुंभ एक्सप्रेस को हरिद्वार-देहरादून और आलमनगर-योगनगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी को हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच निरस्त कर दिया गया। कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण यार्ड और रेलवे ट्रैक जलमग्न होने के कारण बरेली होकर गुजरने वाली 20 से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित हुईं।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। सभी स्टेशनों पर अनाउंसमेंट सिस्टम, टिकट चेकिंग स्टॉफ, वाणिज्य निरीक्षक और सहयोग केंद्रों के जरिये यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 12369-70 कुंभ एक्सप्रेस को हरिद्वार-देहरादून और 04318-17 योग नगरी ऋषिकेश-आलमनगर विशेष गाड़ी को हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें देरी से आईं 
इधर, पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण मंगलवार को 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत 30 मिनट और 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक घंटे देरी से बरेली आई। 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस ने चार-चार घंटे इंतजार कराया। 03221 राजगीर-ऊधमपुर विशेष गाड़ी छह घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 13010-09 दून एक्सप्रेस, 15119-20 वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, 20503 राजधानी एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। अन्य गाड़ियों में 12209 काठगोदाम गरीब रथ, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ, 22317 हमसफर एक्सप्रेस, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया। 

छोटे-बड़े पुलों पर रेलवे ने बढ़ाई सतर्कता, पेट्रोलिंग तेज
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रेलवे ने सभी रेलखंडों में नदियों और नालों के छोटे-बड़े पुलों पर सतर्कता के साथ पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। रोजा में क्यूआरटी और दुर्घटना राहत ट्रेन को अलर्ट किया गया है। बरेली होते हुए रामनगर, काठगोदाम, टनकपुर, देहरादून जाने वाले रेलखंडों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गंगा, रामगंगा, बहगुल, गर्रा, खन्नौत, देवहा आदि बड़ी नदियों में उफान के कारण पुलों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी रेलवे ट्रैक की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed