{"_id":"6a6f9f1492f267a90a099d62","slug":"degrees-will-be-issued-to-over-one-lakh-students-on-digilocker-bareilly-news-c-4-bly1015-938107-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिजीलॉकर पर जारी होगी उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिजीलॉकर पर जारी होगी उपाधि
Mon, 03 Aug 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चार अगस्त को आयोजित 24वां दीक्षांत समारोह में 82 मेधावियों और 102 पीएचडी धारकों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। सत्र 2025-26 के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिजी लॉकर पर उपाधियां दी जाएंगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।
इस बार 82 मेधावियों में 68 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं, जिन्हें स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। शीर्ष 25 मेधावियों को राज्यपाल स्वयं पदक पहनाएंगी, जबकि शेष को कुलपति और अन्य अतिथि प्रदान करेंगे। सत्र 2025-26 के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिजी लॉकर पर उपाधियां दी जाएंगी। इनमें 60 फीसदी छात्राएं और 40 फीसदी छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने आगंतुकों के मार्गदर्शन के लिए एक स्वयंसेवक टीम गठित की है। यह टीम स्वर्ण जयंती द्वार और अटल सभागार में सहायता प्रदान करेगी। उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता छात्रों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
इस बार ट्रेन से आएंगी राज्यपाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इस बार लखनऊ से राजधानी एक्सप्रेस से बरेली स्टेशन तक आएंगी। वह स्वर्ण जयंती द्वार से प्रवेश करेंगी, जहां स्वामी विवेकानंद प्रेरणा स्थल और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगी। राज्यपाल कृषि विभाग के नए भवन का भी उद्घाटन करेंगी। इसके अतिरिक्त, प्रोफेसर एसबी सिंह सभागार में बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी।