{"_id":"67b783d1c9aa21b62b0d47ec","slug":"defects-found-on-the-road-construction-work-stopped-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101125-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क पर मिलीं खामियां, रुकवाया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क पर मिलीं खामियां, रुकवाया निर्माण कार्य
विज्ञापन
सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों ने रुकवाया कार्य
फतेहगंज पूर्वी। सड़क निर्माण में अनियमितताएं सामने आई हैं। विभाग ने निर्माण कार्य को रुकवाकर दूसरी टीम से कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग की ओर से वंडिया गांव से लेकर दातागंज हाईवे तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इसका ग्रामीणों ने बुधवार को वीडियो वायरल किया था। मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तो बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी वंडिया खुर्द गांव में पहुंचकर निरीक्षण किया तो कुछ जगहों पर मिट्टी को सही से साफ नहीं किया गया था। उसके ऊपर कोलतार के साथ अन्य निर्माण सामग्री डाल दी गई थी।
अधिकारियों ने इसको हटवाकर अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री से सड़क निर्माण कार्य के निर्देश दिए हैं। वहीं, उस टीम को हटाकर दूसरी टीम को कार्य में लगाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी बता रहे थे कि जहां गड्ढा ज्यादा है। वहा ज्यादा पत्थर डाला जा रहा है।
-- -
सड़क निर्माण में बरती गई थी लापरवाही : एई
लोक निर्माण विभाग के एई ओमकार सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। बुधवार से ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। यहां कुछ लापरवाही बरती गई थी। अब दूसरी टीम से कार्य कराया जाएगा।