Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Defeating poverty, the courage is running fast

Bareilly News: मुफलिसी को मात देकर फर्राटा भर रहा हौसला

Tue, 24 Nov 2026 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Nov 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Defeating poverty, the courage is running fast
बरेली। आर्थिक चुनौतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच शहर में रहकर अभ्यास कर रहीं अनुष्का और अमनप्रीत कौर का हौसला बुलंद है। उनकी झोली में कई पदक और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अनुभव भी है। अब उनकी निगाहें राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर टिकी हैं।
विज्ञापन

कोच अजय कश्यप ने बताया कि दोनों खिलाड़ी काफी समय से एथलेक्टिस ट्रैक पर पसीना बहा रही हैं। संजयनगर निवासी अनुष्का ने बताया कि वह अपने दादा-दादी के साथ रहती हैं। उनकी पढ़ाई और खेल का खर्च दादी उठाती हैं। बुआ भी उनकी आर्थिक मदद करती हैं। वह वर्ष 2018 से दौड़ का अभ्यास कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक पदक जीते हैं। चार बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया है। अब उनका सपना राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल करने का है। अनुष्का महाराष्ट्र, रांची, बंगलूरू और जयपुर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन


पीलीभीत के पूरनपुर की अमनप्रीत कौर भी धाविका हैं। वह बरेली में अकेली रहकर पसीना बहा रही हैं। अमनप्रीत ने बताया कि उनके पिता खेती करते हैं। इससे परिवार की आमदनी सीमित है। इसके कारण उन्हें घर से भी सीमित मदद मिल पाती है। कई बार उनके पिता कर्ज लेकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए भेजते हैं। वह नकद पुरस्कार वाली प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करके अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। अब तक वह 70 से अधिक पदक जीत चुकी हैं और तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed